हर दिन लगभग 20 किलो दूध और 10 किलो के आसपास फल खिलाया जाता है | हरा चारा और दाना खिलाया जाता है | दिन में दो-तीन बार स्नान कराया जाता है | सरसों की तेल से बढ़िया मालिस की जाती है और लगभग 5 किलोमीटर इसको शैर कराई जाती है | लाखों-करोड़ों में गाड़ियों की कीमत तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भैंसे की कीमत भी करोड़ों में हो सकती है | यह बात सही है क्योंकि हरियाणा में एक भैंसा ऐसा है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये बताई जाती है | हरियाणा में जिस किसान ने इस भैंसे को पाल-पोस कर बड़ा किया है, उनका कहना है कि अपनी औलाद से भी बढ़कर इसको प्यार दिया है | किसान ने अपने इस अनोखे भैंसे का नाम ‘युवराज’ रखा है |
करनाल के एक किसान अपने इस ‘युवराज’ का पालन-पोषण करते हैं और करनाल के ही एक मेले में ही इसका दाम 9 करोड़ रुपया लगाया गया है | युवराज को पालने वाले किसान कर्मबीर का कहना है कि अपनी जान से ज्यादा इसका खयाल रखते हैं और बेचने के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोच सकते | 9 फुट लंबे और छह फुट ऊंचे इस युवराज की उम्र है 8 साल और वजन है 1500 किलो | अपनी ब्रीड के तीन भैंसों के बराबर या 75 किलो के 20 लोगों के बराबर इसका वजन है |
नस्ल सुधारने में मददगार :
किसान कर्मबीर बताते हैं कि इसके सीमेन की काफी मांग है | लोग भैंस की अच्छी नस्ल के लिए युवराज के सीमेन की बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं | युवराज के एक बार के सीमेन को डायल्यूट करके 500 डोज तक बनाई जाती है | इस एक डोज की कीमत 300 रुपये तक है | पिछले 4 साल में युवराज के सीमने से डेढ़ लाख भैंस के बच्चे पैदा हो चुके हैं | युवराज के पालक कर्मबीर बताते हैं कि पिछले कई साल में युवराज ने कई लोगों का बिजनेस कई गुना तक बढ़ा दिया है |
ढाई लाख में बिकते हैं भैंस के बच्चे :
युवराज से पैदा हुईं भैसें 18-20 लीटर तक दूध देती हैं | कर्मबीर का कहना है कि युवराज से पैदा हुआ बच्चा 65-70 किलो तक का पैदा होता है | आम भैंसों का बच्चा 45-50 किलो तक का होता है | युवराज का बच्चा दो साल में पूरा जवान हो जाता है | लोग देश के अलग-अलग जगहों से इसके बच्चे को खरीदने आते हैं | युवराज के दो महीने के बच्चे की कीमत होती है ढाई लाख रुपये | इन बच्चों से जो भैंसें तैयार होती हैं उनके दूध की क्वालिटी अच्छी होती है और ये लंबे समय तक दूध देती हैं |
खाने पर 25 हजार का खर्च :
हर दिन लगभग 20 किलो दूध और 10 किलो के आसपास फल खिलाया जाता है |हरा चारा और दाना खिलाया जाता हैं | दिन में दो-तीन बार स्नान कराया जाता है |सरसों की तेल से बढ़िया मालिस की जाती है और लगभग 5 किलोमीटर इसको शैर कराई जाती है | देश विदेश में मशहूर इस युवराज का प्रति महीना खर्च 25 हजार रुपये है |