जादूगर का जादू देखकर बंदर का चकराया सिर, रिएक्शन देखकर हंसी ना रोक पाऐंगे

Monkey's head dizzy after seeing magic

आज के समय में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बढ़िया माध्यम बन गया है | यह सोशल मीडिया ही था जिसने कोरोना काल में घर बैठे लोगों को ऊबने नहीं दिया | इस प्लेटफॉर्म पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर आप हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे | बंदरों को इंसानों का पूर्वज कहा जाता है | माना जाता है कि इंसान भी पहले बंदर हुआ करते थे | ये बात बंदरों की हरकतें देखकर कई बार सच भी लगती है | कई बार बंदर बिल्कुल इंसानों जैसे भाव दिखाते है | आजकल बंदर के रिएक्शन का एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है |

जादू देखकर बंदर का चकराया सिर :

वीडियो में एक जादूगर मैजिक ट्रिक दिखाता हुआ नजर आता है | जादूगर बंदर को जादू दिखाता है जिसे देखकर बंदर दिल जीत लेने वाला रिएक्शन देता है | वायरल वीडियो देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है |
वायरल वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है | वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जादूगर किसी चिड़ियाघर में पहुंचा है |चिड़ियाघर में उसे एक बंदर नजर आता है | बंदर को देखते ही वो उसे मैजिक ट्रिक दिखाने की सोचता है | जादूगर बंदर को सामान गायब करके दिखाता है | बंदर भी उसकी ट्रिक को बड़े ध्यान से देख रहा होता है | जैसे ही जादूगर सामान को गायब करता है, बंदर चौंक जाता है | साथ ही बड़े मजेदार रिएक्शन देने लगता है |

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panda (@bigpannda)

ये वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है | वीडियो में बंदर का चौंकना और उसके बाद एक्सप्रेशन देना लोगों को काफी मजेदार लग रहा है |सोशल मीडिया यूजर्स बंदर का एक्सप्रेशन देखकर खुश हैं | इस वीडियो को अब तक 5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | वहीं 29 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं | कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स बंदर के एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.