इंटरनेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक डांस वीडियो शेयर या वायरल होते रहते हैं | भारत देश में डांस के प्रति लोगों की अलग ही भावना होती हैं | लोग उम्र के जिस भी पडाव होते हैं , डांस करना या देखना काफी पसंद करते हैं | डांस के प्रति पागलपन लगभग हर व्यक्ति में दिखता है | लगभग कुछ तरह के कार्यक्रम में लोग डांस करते नजर आते हैं | अब वह शादी समारोह हो या कोई कॉलेज या ऑफिस पार्टी हो, डांस के बिना सभी कार्यक्रम अधूरे रहते हैं | अक्सर आपने बहुत लोगों को डांस करते हुए देखा होगा | बच्चे व जवान लोग अपने डांस के वीडियो को बना कर आए दिन सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पोस्ट करते रहते हैं | लेकिन क्या आपने किसी बुजुर्ग को ऐसा डांस करते हुए देखा है?
डांस फ्लोर पर मची धूम :
View this post on Instagram
इस वीडियो में बहुत लोगों को “अभी तो पार्टी शुरू हुई है” गाने पर डांस करते हैं देखा जा सकता है | लेकिन इन लोगों के बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | डांस फ्लोर पर बुजुर्ग व्यक्ति के डांस से धुम मचती नजर आ रही है | सबकी नजरें उन पर ही हैं | उनके आगे तो जवानों का भी जोश फिका पड गया |
इस वीडियो में 82 साल के अंकल का जोश देखने लायक है | पूरे जोश के साथ अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए | इनकी पत्नी भी उनका साथ देते नजर आ रही हैं | इन दोनों लोग ने वहां मौजूद सभी लोग को अच्छे से इंटरटेन किया |
जवान तो इनके डांस मुव्स को देखते रह गए | उनकी नजरें उनके डांस से हट ही नहीं रही थी | सच ही कहा गया है कि खुशी दिखाने के अलग अलग तरीके होते हैं | जीवन के हर पड़ाव को पूरी खुशी व जोश के साथ बिताना चाहिए |
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबको इंटरटेन कर रखा है | सबको यह वीडियो काफी पसंद आ रही है | सभी यूजर्स बुजुर्ग अंकल के डांस की सराहना किए जा रहे हैं|