दुल्हन के डांस को देख दूल्हा हुआ हैरान

The groom was surprised to see the bride's dance

शादी मानव समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथा है | आज के समय में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है | हर किसी के लिए इसका अनुभव अलग अलग होता है | परिवर्तन जीवन का नियम है | समाज में धीरे-धीरे शादी की प्रथा बदलती नजर आ रही है | समय के साथ नई मान्यताएं होने लगी है | नई युवा पीढ़ी के लिए नए आधुनिक अवसर खुल रहे हैं | दुल्हन के ड्रेसप से लेकर रीति-रिवाज सब बदलते नजर आ रहे हैं | पहले और आजकल की शादियों में काफी अंतर दिखाई देने लगा है | जहां पहले की शादियों में सिर्फ दूल्हा- दूल्हा और उस की बारात में शामिल होने वाले लोग नाचते थे | वही आज के समय में दुल्हन पक्ष में दुल्हन के साथ-साथ उसके साथी भी नाचते नजर आने लगे हैं | दुल्हन और दूल्हा दोनों पक्ष के परिवार वाले मित्र गण सभी नए समय के साथ साथ बदलते नजर आ रहे हैं | आजकल की शादियों के हर एक प्रोग्राम कैसे करने हैं, कब करने हैं सब फिक्स रहता है| कुछ ऐसे ही बदलाव की एक कड़ी इस वीडियो में नजर आ रही है जो कि आजकल काफी वायरल हो रहा है |

दुल्हन की एंट्री से लोग हुए मोहित:

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखेंगे की बारात आते ही किस तरह दुल्हन ने अपनी एंट्री की | जैसा कि आप देख सकते हैं कि यह दुल्हन बारात के मंडप में पहुंचते ही सुंदर से लहंगे में नाचते हुए मंडप में आती हैं | वह और उसके दोस्त दूल्हे का स्वागत एक नए अंदाज में बॉलीवुड गाने पर नाचते हुए करते हैं| दुल्हन के इस अंदाज को देखकर सभी वहां मौजूद लोग मोहित हो जाते हैं | दूल्हन का डांस काफी अच्छा और देखने लायक होता है | उसके डांस को देखकर सभी लोग जहां रहते हैं वहीं रुक कर देखने लगते हैं, उनकी नजरें हटती ही नहीं | जब गाना खत्म होने वाला होता है तो दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़ कर उसके साथ डांस करने लगती है |

दुल्हन के डांस की हुई तारीफ :

सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस की काफी तारीफ हो रही है | लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं | बहुत से लोगों का विचार नई पीढ़ी की तरफ बदलता नजर आ रहा हैं | सभी लोगों को दुल्हन की एंट्री काफी अच्छी लगी | वीडियो देखने के बाद सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO