सोशल मीडिया पर आए दिन आपको मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो मिलते रहते हैं | आजकल हर एक व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन होता है जिससे कुछ अच्छे बुरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं | जिनके कारण आए दिन इंटरनेट पर अच्छी – बुरी ,मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाती हैं | ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है | इस वीडियो में आपको हैरान कर देने वाली चीज है कि एक दुल्हन को दूल्हे से मिलने की इतनी जल्दी थी कि वह दूल्हे से मिलने के लिए ऑटो में बैठ कर जाती हुई नजर आती है |
दुल्हन को मंदिर जाने की थी जल्दी :
अक्सर सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई वीडियोज पोस्ट होते रहते हैं | लेकिन ऐसी दुल्हन की वीडियो शायद ही आपने कहीं देखी होगी | अक्सर शादी के दिन दूल्हे को दुल्हन से मिलने की जल्दी होती है लेकिन इस वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन को ज्यादा जल्दी है दूल्हे से मिलने की !
वैसे तो शादियों में आपने कई तरह की दुल्हनों को देखा होगा | शांत , शर्मीली , संस्कारी बोल्ड स्वभाव की दुल्हन दिख जाती है | कुछ अपनी शादी में बेधड़क डांस करती नजर आती है | लेकिन आपसे आपने ऐसी दुल्हन नहीं देखी होगी जिसने अपनी शादी के मंडप तक पहुंचने की जल्दी में कुछ ऐसा कर दिया कि लोग हैरान रह गए|
मंडप तक आटो बन दुल्हन की डोली :
View this post on Instagram
इस वीडियो में दुल्हन जिसकी उम्मीद ना थी वह कर दिखाया | इसे देख कर कह सकते हैं कि आज की युवा पीढ़ी सच में काफी बोल्ड और प्रैक्टिकल होती जा रही है | मंडप पहुंचने की जल्दी में दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि लोगों को उसकी उम्मीद भी ना थी | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल जोड़े में सर से लेकर पांव तक गहनों से सजी दुल्हन दूल्हे से मिलने के लिए सड़क पर वाहन को रोकने के लिए हाथ दे रही है | तभी एक आटो रुकता है जिस पर वह सवार होकर निकल पड़ती हैं | इस वीडियो में दुल्हन अपने जोड़े को उठाकर आंटो में संभल कर बैठते हुए दिखाई पड़ती है | दुल्हन की खूबसूरती मे उसका जोड़ा और गहना चार चांद लगा रहे हैं | दुल्हन के इस कदम से लोग हैरान रह जाते हैं| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत बार देखा गया है | लोग दुल्हन को बोल्ड कहते हुए भी नजर आ रहे हैं |