हर इंसान के अंदर कोई न कोई टैलेंट छुपा रहता है, लेकिन यह बात उस इंसान को पता नहीं होती है | टैलेंट के लिए उम्र महत्व नहीं रखती है | इस प्रतिभा को पहचाननें की आवश्यकता है | यह किसी भी रूप में हो सकती है जैसे- एक्टर ,सिंगर , कॉमेडियन ,डांसर इत्यादि | सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों की तरह – तरह प्रतिभा देखने को मिलती रहती है | इसी तरह आज कल सोशल मीडिया पर वैष्णवी मोर नाम की एक डांसर ने अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना रखा है | यह लड़की अपने हूला हूप डांस के लिए मशहूर है |
साड़ी में दिखाया अपने डांस का हुनर :
हूला हूप एक खिलौना घेरा है जो कमर, अंगों या गर्दन के चारों ओर घुमाया जाता है। हूला हूपिंग या हूप डांस को हुपिंग भी कहा जाता है | एक हुप के साथ डांस का हेरफेर है। इस डांस का हुनर बहुत ही कम लोगों के पास होता है | लेकिन वैष्णवी मोर नाम की इस डांसर ने साड़ी में हूला हूप डांस करके सबको दीवाना कर दिया | उन्हें डांसिंग डॉल के नाम से भी जाना जाता है | सोशल मीडिया पर इनकी डांस की वीडियोज बहुत तेजी से वायरल होते हैं | इनके लटके-झटके में हूला हूप और बेली डांस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है |
माधुरी दीक्षित के गाने पर किया डांस :
View this post on Instagram
जैसा कि आप देख सकते हैं इस वीडियो में वैष्णवी ने माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘अंजाम’ के गाने ‘बड़ी मुश्किल है’ पर डांस किया है | सभी लोग वैष्णवी के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं | ऑरेंज साड़ी और पर्पल ब्लाउज के साथ कमर पर हूप्स पहनकर बहुत आराम से हर सुर के साथ ताल मिला रही हैं | इनके डांस कि यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है | अब तक इनकी वीडियो को काफी लाइक मिल चुके हैं |