किली पॉल एक लोकप्रिय अफ्रीकी डांसर, टिक टॉकर और इंस्टाग्राम स्टार हैं। बॉलीवुड फिल्म शेरशाह के एक हिट सॉन्ग “रात लंबिया” पर लिप-स्मैक वीडियो करने के बाद वो भारत में रातो रात पॉपुलर हो गये थे। वह अधिकतर शॉर्ट वीडियो में अपनी बहन नीमा पॉल के साथ अभिनय करते नजर आते हैं।
इन दिनों फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तंजानिया के दो भाई-बहन बहुत चर्चा में हैं | हाल ही में तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने किली पॉल को सम्मानित किया था।
सोशल मीडिया पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
वह बॉलीवुड गानों पर कभी लिपसिंक तो कभी धमाकेदार डांस करते नजर आते हैं | वह इतना जबरदस्त वीडियो बनाते हैं जो सोशल मीडिया ट्रेंड करने लगते हैं | उनके फॉलोअर्स में बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं | किली के वीडियोज देखकर लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठते है कि उन्हें हिंदी गानों के लिरिक्स कैसे समझ में आते है ?
उसका कारण यह है कि उन्हें बचपन से ही बॉलीवुड फिल्में और गाने बहुत पसंद हैं | शुरुआत में वह अकेले ही वीडियो बनाया करते थे, लेकिन फिर बाद में उन्होंने अपनी छोटी बहन नीमा को भी इसमें शामिल कर लिया |
अभिनेता रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, एनर्जी से भरपुर रणवीर हर जगह रंग भर देते हैं और लोगों का दिल जीत ले जाते हैं |
रणवीर और किली पॉल ने किया एकसाथ परफॉर्म :
🎥 #3 Ranveer Singh with Kili Paul at the Meta Content Day event in Mumbai 😍 pic.twitter.com/O4Q6FJaB2I
— Ranveerians Worldwide (@RanveeriansFC) September 30, 2022
हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में रणवीर का कुछ वहीं जिंदादिल अंदाज देखने को मिला | रणवीर के साथ इस मौके पर किली पॉल भी नजर आए |
इस इवेंट में किली पॉल ने भी शिरकत की थी और रणवीर सिंह तंजानिया के इस कलाकार को गले से लगाकर उनका अभिनंदन करते हैं और उनके साथ जम कर परफॉर्म भी करते हैं | यह दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ झूमते हुए दिखाई देते हैं |
इस वीडियो में ऑडियंस जोर-शोर से एक्टर का हौसला बढ़ाते दिख रही है | रणवीर अपने स्टाइलिश सिग्नेचर लुक में इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे | उन्होंने गुलाबी रंग की टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और पैंट पहनी हुई थी. रणवीर ने अपने इस कैजुअल लुक को एक फंकी चश्मे के साथ पूरा किया |
वैसे रणवीर सिंह के अलावा इस कार्यक्रम में फैजल शेख, जन्नत जुबैर सहित कई और सितारे भी नजर आये |