सांपों के कभी-कभी कुछ खतरनाक रूप भी देखने को मिल जा जाते हैं। जिन्हें देखते ही रोंगटे खड़े हो जाए। सोशल मीडिया पर भी सांपों से जुड़े तमाम वीडियो होते हैं। कभी इन सांपों को रेस्क्यू करते हुए देखा गया है तो कभी कुछ | लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ अलग ही चीज आपको देखने के लिए है जिससे आप हैरान हो जायेंगे|
आज की 21 वी सदी में भी देश के अनेक लोग अंधविश्वास पर यकीन करते हैं। हमारे देश में अंधविश्वास एक अभिशाप है| ऐसे में लोग अक्सर बाबाओं, साधुओं, तांत्रिकों, के बहकावे में आकर अपनी इज्जत, धन, गवा बैठे हैं। लोग अपने डर को दूर करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेते हैं। देश में सबसे ज्यादा अंधविश्वास भारत में किया जाता है क्योंकि यहां पर लोगों के मन में भगवान के प्रति बहुत श्रद्धा है। इसीलिए लोग इस चीज का फायदा उठाते हैं और कहते हैं कि भगवान की आज्ञा का पालन करो। विश्वास करना गलत नहीं है, लेकिन अत्यधिक विश्वास करना बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है और ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखा जा सकता है |
गाँव में आज भी होता है अंधविश्वास :
आज भी गांव देहात के इलाकों में सांपों को और अन्य भी चीजों को लेकर कुछ लोग अंधविश्वास से जुड़े हुए हैं। आज के समय भी सांप के काटने पर लोग हॉस्पिटल की तरफ नहीं बल्कि झाड़-फूंक के लिए ले जाते हैं | वायरल होते इस वीडियो में एक ऐसे ही गांव के बारे में दिखाया गया है जहाँ आज भी लोग अंधविश्वास से जुड़े हुए है | इसमें मोर के पंख को लेकर फैले अंधविश्वास को स्नेक कैचर ने दूर किया।
अंधविश्वास में मोर के पंख रख सांप को भगाने के लिए की कोशिश :
जिस घर में सांप घुसा था उस घर में माना जाता था कि मोर के पंख रखने से सांप डर कर भाग जाते हैं। लेकिन जब मोर पंख को लाकर उस सांप के सामने रख दिया जाता है तो सांप डरता नहीं बल्कि उस पर से बेहद ही आराम से चला जाता है | स्नेक कैचर गाँव वालों को समझाते है कि ऐसा कोई भ्रम न पालें जो आपके लिए ही खतरनाक साबित हो।