बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जोड़ी को फैंस ने कबीर सिंह फिल्म में खूब पसंद किया था। फैंस इन दोनों को दोबारा साथ देखने के लिए लंबे समय से इंताजर कर रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें की शाहिद की इस फिल्म को रिलीज हुए 3 साल हो गए है। अब फैंस को कबीर का इंताजर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर साथ नजर आ रहे है।
कबीर सिंह के साथ दिखी उसकी ‘बंदी :
सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले कियारा आडवाणी नजर आ रही है, उसके बाद शाहिद कपूर नजर आ रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों जल्द साथ में ‘कॉफी विद करण’ शो में नजर आने वाले है। इस वीडियो पर फैंस जमकर शेयर कर रहे है और कमेंट कर अपनी फेवरेट जोड़ी पर प्यार बरसा रहे है।
कबीर सिंह 2 का है इंताजर :
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस को लग रहा है कि जल्द ही कबीर सिंह 2 बड़े पर्दे पर आने वाली है। लेकिन आपको बता दें की इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस बात के कयास जरूर लगाए जा रहे है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 2019 में आई थी, फिल्म को रिलीज हुए 3 साल पूरे हो गए है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा :
कियारा आडवाणी उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वहीं फैशन के मामले में भी इस बाला का कोई जवाब नहीं है। अपनी क्यूट स्माइल और शानदार फैशन सेंस से वह हमेशा ही लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहती हैं।