सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं।अक्सर आपने शादियों में देखा है दुल्हन को विदाई के वक्त रोते हुए और उसके परिवार को, लेकिन क्या आपने देखा है कि जो बेहद ठाठ से बारात लेकर आता है और बेहद ठाठ से राजा की तरह स्टेज पर बैठा हो और दुल्हन को देखते ही आंख से आंसू छलक जाए, तो आप भी यही कहेंगे कि नहीं। लेकिन एक ऐसा दूल्हा भी है जो दुल्हन को देखते ही काफी इमोशनल हो गया और उसके आंखों से आंसू छलक जाते हैं।
दुल्हन की एंट्री होते ही दूल्हा हुआ इमोशनल
वायरल वीडियो लोगों का दिल छू ले रहा है। जिसमें आप देखेंगे दुल्हन पेस्टल गुलाबी और नीले रंग का लहंगा पहनकर शादी में शानदार तरीके से वेडिंग वेन्यू में एंट्री करती है। एंट्री के दौरान दुल्हन बेहद खूबसूरत और खुश लग रही है।
वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन के पहले कुछ लड़कियां ढेर सारे दुपट्टे रखे हैं और धीरे-धीरे एक-एक दुपट्टा हटाती है और फिर पीछे पीछे दुल्हन भी खड़ी नजर आने लगती है। जैसे ही दुल्हन आगे बढ़ने लगती है दूल्हा काफी इमोशनल हो जाता है। दुल्हन को देखते ही दूल्हा खुद को कंट्रोल नहीं कर पाता है और उसके आंख से आंसू छलक आते हैं।
View this post on Instagram
इस प्यारे से मोमेंट को किसी ने अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया है।जो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रहा है। दूल्हे को रोता देख आसपास खड़े मेहमान भी दंग है। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर दुल्हन के मेकअप आर्टिस्ट ने अपने पेज makeup bhai Neetuantil पर शेयर किया है। जिसे 14.3k से ज्यादा व्यूज और 800 से अधिक लाइक मिल चुके हैं।