गिलहरी को तो आपने देखा ही होगा | अक्सर पेड़ों पर दिख जाने वाली गिलहरी बेहद छोटे आकार की जानवर है | जो मुख्य रूप से एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है | गिलहरियों को बहुत ही चंचल माना जाता है, जो इधर से उधर दौड़ते-भागते ही रहती हैं | इनकी फुर्ती देखने लायक होती है | अगर गिलहरियां खुद न चाहें तो इन्हें पकड़ना बड़ा ही मुश्किल काम होता है | आपने देखा होगा कि कई जगहों पर गिलहरियां आराम से लोगों के पास आकर बैठती हैं, दाने खाती हैं और लोग उनकी पीठ पर सहलाते भी हैं |
अगर आप प्यारे जानवरों के वीडियो पसंद करते हैं, तो यह वह क्लिप है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए | इसमें दिखाया गया है कि एक शख्स गिलहरी को कुरकुरे खिला रहा है | वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया था और इसे 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है | देखकर ऐसा लग रहा है कि वीडियो किसी पार्क में लिया गया है |
शख्स ने खिलाए कुरकुरे :
जो दर्द के अहसास को समझता है
वही दुसरों की मदद कर सकता है ❤️ pic.twitter.com/lCHnoNHkal— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 9, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाहर बैठा कुरकुरे का पैकेट लेकर खा रहा है | थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि उसके आसपास कई गिलहरियों घूम रही हैं | वह उन्हें भी एक-एक करके कुरकुरे खिलाना शुरू कर देता है | ये देखकर और भी गिलहरियां उसके पास आकर कुरकुरे खाने लगती हैं | वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को जानवरों को कुरकुरे खिलाने पर आपत्ति हो रही है | वहीं कुछ लोग इस शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं | कमेंट सेक्शन लव इमोजी से भरा हुआ है | सभी ने भूखे जानवरों को खिलाने के लिए शख्स की तारीफ की |