डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 25 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रामचरण, जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आए। इसी बीच फिल्म RRR के गाने ‘नातू नातू’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है | आरआरआर फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है | फिल्म में राम चरण तेजा, एनटीआर जूनियर, श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दो लड़कियों की जोड़ी इन दिनों इस गाने को लेकर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है |
काफी पसंद किया जा रहा है वीडियो :
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का बुखार सभी पर है | फैंस ने इसके गाने और डायलॉग दोनों को खूब पसंद किया है | सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें वह दो लडकियों ने एक साथ आरआरआरआर के गाने “नातू नातू” पर डांस करती नजर आ रही है | खास बात ये है कि दोनों ने हुबहु गाने पर जैसा फिल्माये गये कपड़े पहनकर ये डांस किया है |
1 करोड़ से ज्यादा मिल चुके है व्यूज :
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है और इन वीडियो में लड़कियों ने सभी का मन मोह लिया है | इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है |अब तक इस वीडियो को 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं |