बिल्लियां कभी-कभी इतनी क्यूट सी हरकत कर जाती है। जिसे देख कर दिल खुश हो जाता है। एक ऐसी ही बिल्ली का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो बेहद ही मजेदार है जिसमें एक बिल्ली ने ऐसी हरकत की जिसे देखकर आप खुश हो जाएंगे। बिल्ली ने अपने मालिक से दूध पीने की बात कही, इसके बाद जो हुआ वह देख कर दिल खुश हो जाएगा।
यह वीडियो इतना खूबसूरत है कि इससे आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है बस सबके इशारे को समझने की जरूरत है…..
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे एक बिल्ली को एक किसान से दूध पीने के लिए रिक्वेस्ट करते हुए। जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। दरअसल बिल्ली दो पैर पर खड़ी होकर किसान से गाय का ताजा दूध पीने की विनीत के लिए रिक्वेस्ट करता दिखाई दे रहा है।
आप देखेंगे कि किसान गाय का ताजा दूध निकाल रहा है और उसी के पास बिल्ली अपने दो पैरों पर खड़ी होकर उसे दूध मांगने के लिए पैरों पर पंजा मार रही है और किसान दूध निकालने में ही बिजी है। बिल्ली एक दो बार नहीं कई बार ऐसा करती है ताजा दूध पीने के लिए करती है। जब किसानों को बात को समझ जाता है तो वह गाय का थन उसके मुंह की तरफ कर देता है। जिससे वह दूध पी लेती है।
दूध पीने के बाद बिल्ली का रिएक्शन
बस सबके इशारे को समझने की ज़रूरत है.❤️ pic.twitter.com/2UrqPwS8Pv
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) May 2, 2022
बिल्ली के बार-बार अनुरोध करने के बाद जब किसान ने उसे गाय की दूध पिलाई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आप वीडियो में बिल्ली को खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसे 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 5000 से अधिक रीट्वीट भी किया गया है। यही नहीं 28k लाइक भी मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया है। मनुष्य और जानवर के बीच प्यार अनकंडिशनल है। दूसरे यूजर ने कहा इस वीडियो ने तो मेरा दिन बना दिया।