बॉलीवुड गानों पर लोगों का डांस तो आपने बहुत बार देखा होगा। बॉलीवुड का क्रेज न सिर्फ हमारे देश भारत में है बल्कि बाकि कई ऐसे देश हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके बहुत से वीडियो देखने को मिलते हैं। बहुत से विदेशी लोग ऐसे हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड के गानों को सुनना पसंद करते हैं। बल्कि उनपर डांस करते हुए अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक तरह से देखा जाए तो आप पूरी दुनिया में कहीं भी चले जाएं आपको हिंदी गानों के दीवाने तो मिल ही जाएंगे। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
‘कहीं आग लगे लग जाए’ गाने पर किया डांस किया :
वीडियो में चार लड़कों को विग पहने हुए दिखाया गया है और वह साड़ी में लड़कियों के रूप में मज़ेदार कपड़े पहने हुए हैं | जैसे ही वे “कहीं आग लगे गाने पर डांस करते हैं”, वे अपने भीतर की ऐश्वर्या राय को बाहर लाते हैं और कुछ सुंदर स्टेप्स दिखाते हैं जिसमें नागिन डांस भी शामिल है | वीडियो की सबसे मजेदार बात यह थी कि एक लड़का नाचते हुए दरवाजे से लटक रहा था |
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल :
View this post on Instagram
लड़कों का इस बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया है | चारों को लड़कियों के कपड़े पहने देखा जा सकता है | वीडियो में ताल फिल्म के गीत “कहीं आग लगे लग जावे “पर डांस कर रहे हैं | डांसर्स को एक ही जैसे आउटफिट पहने हुए देखा जा सकता है | इन्होंने ऐश्वर्या राय के स्टेप्स को बखूबी फॉलो करने की कोशिश है | इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं | इंटरनेट पर लोगों को वायरल वीडियो खूब पसंद आ रहा है | सोशल मीडिया पर लोगों ने इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया और वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी किए |