शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने भाभी और देवर का डांस नहीं देखा होगा। भाभी देवर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। इनका रिश्ता बेहद ही अनमोल और अनोखा होता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इनकी जोड़ी न सिर्फ दोस्त की तरह होती हैं बल्कि कभी मां-बेटे तो कभी भाई-बहन की तरह होती है। किसी भी शादी में इनके डांस के बिना वो फंक्शन पूरा नहीं होता और जब डीजे पर देवर भाभी की जोड़ी डांस के लिए आती है तो हर कोई इनको देखता ही रह जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें देवर भाभी की जोड़ी ने अपने डांस से हर किसी को हैरान कर दिया है।
हरियाणवी गाने पर भाभी देवर ने किया जबरदस्त डांस :
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत भाभी अपने देवर के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। ये दोनों डीजे पर हरियाणवी गाने “कबूतर” पर थिरक रहे हैं। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि किस तरह ये भाभी अपने देवर को डांस में टक्कर देते हुए दिख रही है। इस खूबसूरत भाभी ने पीले रंग की साड़ी पहना है तो वहीं देवर मैरुन शर्ट और ब्लैक पैंट में डीजे फ्लोर पर धमाका करते दिख रहे हैं। इन देवर भाभी की जोड़ी ने स्टेज पर ऐसा तड़का लगाया कि हर किसी की निगाहें बस इन्हीं पर आकर थम गई। जो भी इस वीडियो को देख रहा है | वो इन देवर भाभी की जोड़ी का फैन होता हुआ दिखाई दे रहा है |
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है देवर भाभी के डांस का यह वीडियो :
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला ये वीडियो अपना जलवा बिखेर रहा है। वायरल होने के बाद से अब तक इसे बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं लोगों ने इस मजेदार वीडियो को अपना खूब प्यार दिया है। साथ ही इस पर लाइक्स और कमेंट के जरिए लोग इन देवर भाभी की जोड़ी की तारीफ भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।