शादी खुशी का माहौल होता है और यह एक ऐसा दिन होता है जब घर में रौनक रहती है | शादी के घर में बच्चे से लेकर बड़े तक, सभी एन्जॉय करते हैं | इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर न जाने कितने ही डांस वीडियोज वायरल हो रहे हैं | शादी का सीजन हो और नाच गाना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है | इसी क्रम में सोशल मीडिया में एक और डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें भाभी का जबरदस्त डांस देखा जा सकता है | इस वीडियो में भाभी जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देखने के बाद लोग इनकी तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं |
बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी ”पद्मावत” फिल्म के गाने पर डांस कर मचाया धमाल :
इस वीडियो को यू-ट्यूब पर शेयर किया गया है | वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर भाभी अपने डांस से कैसे हंगामा मचा रही है | शादी के एक कार्यक्रम में बैकग्रांउड में डीजे लगा होता है | जहां एक भाभी रेड और येलो रंग का खूबसूरत लंहगा पहनें हुए डांस परफॉर्मेंस करती नजर आईं | यह भाभी जी ने बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी ”पद्मावत” फिल्म के गाने “घूमर-घूमर” पर दीपिका पादुकोण के जबरदस्त डांस स्टेप को काॅपी करते हुए डांस कर रही होती है | यह भाभी जी काफी खुबसुरत तरीके से इस गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आती है |
वह सबके सामने कुछ इस तरह डांस करती हैं कि देखने वालों की निगाहें बस उसी पर टिकी रह जाती हैं |
लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा वीडियो :
सोशल मीडिया में इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं | एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “आज तो भाभी जी ने आग लगा दी है | ” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “बस मुझे लाइफ में ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए” | एक और यूजर लिखते हैं, “वाह क्या डांस किया है”| इस तरह के ढेरों कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं |