इंटरनेट की दुनिया में अब किसी से कुछ भी छुपा या अनजाना नहीं रहा | एक जगह बैठकर भी दुनिया भर से जुड़ी जानकारियां देखी-सुनी जा सकती है | फिर भी प्रकृति के ऐसे कई रहस्य हैं जिनसे पूरी तरह वाकिफ होने का दावा नहीं किया जा सकता | नित नए जीव, और घटनाएं सामने आकर हर किसी को चौंका जाती है | इसी कड़ी में एक ऐसा जीव कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है जो अपने वास्तविक आकार का कई गुना ज्यादा दिखाई दिया | ऐसा माना जाता है कि दुनियाभर में सांपों की दो हजार से भी अधिक प्रजातियां हैं | हालांकि आमतौर पर लोग इनमें से कुछ ही सांपों के बारे में जानते हैं , जो या तो अक्सर दिखते रहते हैं या फिर बहुत ही दुर्लभ हैं | सांप वैसे तो दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं, लेकिन सभी सांपों को खतरनाक नहीं माना जाता | कुछ ही ऐसे सांप होते हैं , जो काफी जहरीले और खतरनाक होते हैं | जिनसे बचकर रहने में ही भलाई होती है | सोशल मीडिया पर आजकल सांप से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे |
घर में घुसा विशाल अजगर :
किंग कोबरा, करैत, रसेल्स वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर जैसे सांपों को काफी जहरीला और खतरनाक माना जाता है | इसके अलावा अजगर भी काफी खतरनाक होते हैं | ये जहरीले तो नहीं होते, लेकिन बड़े से बड़े जीवों को भी अपना शिकार बनाकर उन्हें सीधे निगल जाने की ताकत रखते हैं | वैसे तो अजगर या फिर कोई भी सांप आमतौर पर जंगलों में ही रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ये घरों में भी घुस आते हैं | मौजूदा वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है | दरअसल, एक विशालकाय अजगर घर की ऊपरी दीवार में छुपकर बैठा हुआ था, जिसे निकालने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया जाता है | वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स घर की ऊपरी दीवार से अजगर को निकालने की कोशिश कर रहा है | वह अजगर को डंडे की मदद से उसे नीचे की ओर खींचता है |आखिरकार काफी मशक्कत के बाद वह शख्स विशालकाय अजगर को पकड़ने में सफल हो जाता है |
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल :
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के अलावा ट्विटर पर भी शेयर किया गया है | महज 29 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 92 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है |