सांप इस दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होते हैं। धरती पर 2500 से 3000 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कई सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसने से इंसान पानी भी नहीं मांगता और उसकी पलभर में मौत हो जाती है। सांप को अपने सामने देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। हालांकि, कुछ लोग बहुत ही ज्यादा दिलेर होते हैं। सांप को सामने देखकर वह भागते नहीं, बल्कि उन्हें अपने वश में करने की कोशिश करते हैं। कोबरा सांप को देखते ही इंसान की हालत खराब हो जाती है। दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक यह सांप अपने जहर से इंसान की जान पल भर में ही ले सकता है।
पूरे परिवार को कोबरा सांप ने सुलाया मौत की नींद :
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ते का परिवार हैं जिसमें उसके बच्चे भी हैं, जिसे उसी दिन अपने बच्चों को सुबह में जन्म दिया और दोपहर को एक सांप ने उसे और उसके पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया | घर वालों को सांप के होने की आशंका लगते ही उन्होंने रेस्क्यू टीम को कॉल किया | मौके पर “मुरली वाले हौसला” अपने रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचकर उस सांप को रेस्क्यू करने की कोशिश करते नजर आए जो कि वही पत्थर की पाटों के बीच में छिपा हुआ था | उन्होंने उसे वहां से रेस्क्यू करके बाहर निकाला।
वीडियो हुआ वायरल :
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान और हो गए हैं। लोगों ने कहा कि आज ही उस माँ ने अपने नवजात बच्चों को जन्म दिया और आज उस मां और बच्चों को इस दुनिया से रुखसती भी लेनी पड़ी | सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 961k व्यूज़ के साथ ही 43 के लाइक मिल चुके हैं।