सोशल मीडिया पर पापा की परियों का वीडियो हुआ वायरल

Video of father's fairies went viral on social media

सोशल मीडिया पर आए दिन लड़कियों के तमाम ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें वो कुछ ऐसी हरकतें करते हुए दिखाई देती हैं, जिनसे दूसरे को परेशानी भी होती है और लड़कियों का मज़ाक भी उड़ाया जाता है | लड़कियों के ऐसे ही मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं | अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पापा की परी ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देख लोगों की हंसी बंद ही नहीं हो रही है |

अलग-अलग कारनामे आए नजर :

वायरल हो रहे वीडियो को अलग-अलग क्लिप को जोड़कर बनाया गया है | इसमें लड़कियों के अलग-अलग फनी मोमेंट्स दिखाए गए हैं | पहली क्लिप में एक लड़की एग्जाम में अपने पैर पर चीटिंग लिख कर लाई है | लड़की इधर-उधर से नजरें बचाकर फटाफट नकल करती नजर आ रही है | लेकिन अचानक उसकी कॉपी टेबल से गायब हो जाती है | दूसरी क्लिप में एक लड़का बाइक से जा रहा था कि उसकी नजर एक लड़की पर पड़ती है ,उसे देखने के चक्कर में आगे मोड़ पर फिसल कर गिर जाता है | तीसरी क्लिप में एक लड़का लड़की को डोसा बनाना सिखा रहा था | जैसे ही उसने डोसा को पलटने के लिए कहा तो लड़की ने तवा ही पलट दिया | आगे की क्लिप में एक लड़की तौलिए में डांस करती हुई नजर आ रही है | लेकिन कुछ ही देर के बाद उसे जब लगता है कि उसकी तौलिया खुलने वाली है तुरंत वह तोलिया पकड़ लेती है |

वीडियो हुआ वायरल :

वीडियो देखने के बाद लोगों ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि “पापा की परी का नया कारनामा” | इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग – अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है | वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं | लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं | एक यूजर ने लिखा- “ऐसी लड़कियाँ सभी लड़कियों का नाम खराब करती हैं |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO