सोशल मीडिया पर बंगाली सॉन्ग “कच्चा बादाम” के प्रति लोगों की दीवानगी थमने का नाम नहीं ले रही है | आम से लेकर सेलेब्रिटी, यहां तक कि अब तो विदेशों में भी लोग इस गाने पर रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं | बता दें कि इस गाने को किसी फेमस सिंगर ने नहीं, बल्कि ठेले पर घूम-घूमकर मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर नाम के एक शख्स ने गाया है | भुबन पश्चिम बंगाल के बीरभूम के रहने वाले हैं | इस गाने के वायरल होने के बाद भुबन रातोंरात पॉपुलर हो गए हैं | अब उनके इस गाने पर दो विदेशी लड़के और एक लड़की ने जबरदस्त डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है |
छत पर लड़की ने किया डांस :
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ‘बादाम बादाम दादा काचा बादाम, आमार काछे नाइतो बूबू वाजा बादाम…’ गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है | मजेदार बात है कि इन्हें डांस करते हुए यह बिल्कुल नहीं लग रहा कि ये सामान्य लड़की है | इन्होंने इस गाने के पॉपुलर हुक स्टेप्स को बखूबी निभाया है | ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है | खासतौर पर इस वीडियो को देखने के बाद लड़की की जमकर तारीफ कर रहे है | वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है | वीडियो को देखकर लोग लड़की के डांस के साथ साथ उसकी सुंदरता की भी तारीफ कर रहे हैं |
वीडियो हो रहा वायरल :
कच्चा बादाम पर इस धांसू डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है | यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है | इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं | यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है | वहीं, वीडियो पर लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं |