सोशल मीडिया पर यूं तो लोग अपना टैलेंट दिखाने वाले तमाम वीडियो डालते ही रहते हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं, जो बस यूं ही शूट कर लिए जाते हैं | अगर आप अब तक पाकिस्तान की लड़की आयशा के दिल ये पुकारे वाले मूव्स को भूल नहीं पा रहे हैं तो आपके लिए एक और ऐसा ही धांसू डांस वीडियो मौजूद है | ये वीडियो एक देसी लड़की का है, जो बॉलीवुड गाने पर धमाल मचा रही है | बॉलीवुड गानों की धुन होती है इतनी फेस्टिव होती है कि इसके बोल समझे बिना भी इंसान थिरकने लगता है | आपने कई विदेशी डांस ग्रुप्स को बॉलीवुड गानों पर धमाकेदार डांस करते हुए देखा होगा | फिलहाल एक देशी लड़की ने यूं ही मस्ती में बॉलीवुड गाने पर ऐसा धांसू डांस कर डाला कि ये वायरल हो गया | लोगों को लड़की का ये बिंदास अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है |
लड़की ने बाॅलीवुड गानों पर किया धांसू डांस :
वायरल हो रहा वीडियो एक देसी लड़की का है |सभी जगह बॉलीवुड के गाने खासे पसंद किए जाते हैं | यहां एक लड़की ने अपने कमाल के डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया | वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दिल खोलकर नाच रही है और उसके डांस मूव्स से लोग इतने प्रभावित होते हैं | इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की अलग-अलग रंग की साड़ी पहनकर अपने हॉट लुक में डांस करते नजर आ रही है |
लोगों ने कहा – शानदार डांसर है लड़की :
“हमको तुमसे प्यार है”, “जानेमन जाने अदा हो तुम”, “ऐसा लग रहा है जैसे प्यार हुआ है” जैसे बॉलीवुड गानों पर लड़की ने डांस किया है | इस वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है | वीडियो को लगभग 40 हजार लाइक्स और 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं | लोगों ने वीडियो पर जमकर कमेंट भी किया है और कहा है कि लड़की के मूव्स वाकई कमाल के हैं |