प्यार बहुत खूबसूरत एहसास होता है। अगर एक प्यार करने वाले को सामने से दूसरा प्यार करने वाला मिल जाए तो पूरी जिंदगी बेहद ही आराम से कट जाती है। प्यार में इस कदर शक्ति होती है कि तकलीफ भी नजर नहीं आती है, लेकिन अगर यही प्यार एक तरफा हो तो सजा सी बन जाती है और उसके वजह से पूरी जिंदगी काट पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। सब कुछ होने के बावजूद खालीपन और कुछ ना औ का एहसास मिलता है। कुछ ऐसे बदकिस्मत लोग भी होते हैं जो किसी से बेइंतहा प्यार करते हैं लेकिन उन्हें ऐसा प्यार करने वाला मिलता ही नहीं है या यूं कहो उनका प्यार उनको मिलता ही नहीं है।
लड़के ने किया अपने प्यार का इजहार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़के का दिल टूटता हुआ देख सकते हैं। वीडियो एक लड़का और लड़की का है। जिसमें आप देखेंगे एक लड़का लड़की से एकतरफा प्यार करता है। वह अपने दोस्त के साथ लड़की को प्रपोज करने भी पहुंचता है। इस दौरान लड़की ने कुछ ऐसा किया कि जिससे लड़की का दिल ही टूट गया।
लड़के का टूटा दिल
वीडियो में आप देख पाएंगे लड़का अपने हाथ में फूल लेकर खुशी-खुशी लड़की को प्रपोज करने चला जाता है। वह लड़का अपने एक दोस्त को अपने साथ ले गया रहता है। वीडियो में आप देखेंगे एक लड़की अपनी सहेली के साथ साइकिल से जा ही रही होती है। जिसे उस लड़के ने रोका और अपने दिल की बात उससे कहता है और आई लव यू भी बोल देता है। उस लड़के को लगा कि वह लड़की को उससे प्यार करती है और उसे मना नहीं करेगी, लेकिन उसकी सोच से परे उस लड़की ने तुरंत उसी पल ना बोल दिया और लड़की के प्यार को अस्वीकार कर दिया।
View this post on Instagram
जिसके बाद लड़का काफी उदास होकर वहां से लौट जाता है। वैसे तो लड़के को ऐसी कोई उम्मीद तो थी नहीं लेकिन इस जहारे बयां करते हुए जो विश्वास उसने दिखाया था। उससे कहीं ज्यादा एटीट्यूड में उस लड़की ने लड़के को प्रपोजल को ठुकरा दिया है। दिल तोड़ देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट bhutni ke memes से शेयर किया गया है। फिलहाल तो यह नहीं पता कि यह वीडियो कहां का है और यह वीडियो सत्य है या फिर एक प्रैंक वीडियो इसकी सत्यता अभी सुनिश्चित हुई नहीं है।