भारत में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां महीने 15 दिन पहले से ही शुरू कर दी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ने का एक बड़ा ही अनूठा रस्म होता है जिसके लिए तैयारियां खूब जोरों शोरों से की जाती हैं। भारत में कई जगहों पर दही हांडी फोड़ने का रिवाज है। यह एक बड़ी स्पर्धा होती है जो बड़ी खुशी और आनंद के साथ मनाई जाती है। दही हांडी फोड़ने की स्पर्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला जिसमें हांडी फोड़ने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया।
दही हांडी फोड़ने के लिए लगा पूरा जोर
वायरल हो रही है वीडियो में आप देख सकते हैं दही की हांडी ऊपर टगु हुई है और नीचे लोग पिरामिड बनाकर सबसे ऊपर एक शख्स चढ़ जाता है और उस मटके को फोड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन शख्स से मटकी फूटती नहीं है। फिर उसकी मदद के लिए एक और शख्स उस जमीन पर चढ़ते हुए ऊपर पहुंचता है। जिसके बाद जो कुछ हुआ वह देख कर आपको यकीन होने वाला नहीं है। दरअसल पहला शख्स कई बार नारियल से मटकी पर वार करता है लेकिन जब मटकी नहीं होती है तो दूसरा शख्स भी उसे फोड़ने के लिए उस पर चढ़ता है। लाख कोशिशों के बाद भी दही की हांडी नहीं फूटती है।
पूरा गांव मटकी बनाने वाले कुमार को ढूंढ रहा है😂🙏 pic.twitter.com/nwTCLLQTUd
— sweetBhartiiye (@chatterchatru) August 19, 2022
इस वीडियो को देखकर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यही नहीं लोगों की हंसी भी नहीं रुक रही है इसलिए यह वीडियो खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है। जिसे ट्विटर पर शेयर किया गया है और अब तक इसे 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने लाइक करने के साथ ही इस वीडियो को रिट्वीट भी किया है। कमेंट सेक्शन में आप देखेंगे मजेदार कमेंट के साथ ही हंसने की इमोजी भी सेंड की गई है।