सांप उन कुछ जीवों में गिने जाते हैं, जो चाहे जहरीले हो या नहीं, लोगों को उनसे डर लगता ही है | दुनिया में सांप की कई प्रजातियां पाई जाती हैं | इनमें से आधे से अधिक में जहर नहीं होता | इसके बाद भी लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं | सांप से लोग डरते क्यों है?, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है | इसमें अंडों से ताजा-ताजा निकले बच्चे शख्स पर अटैक करते नजर आए | ये सारे सपौले बस अंडे से बाहर निकले ही थे और इतने आक्रामक दिखाई दिए |
एक शख्स पर किया कई बार वार :
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया | इस वीडियो में अंडे फूटकर उनसे बाहर निकले सपौले नजर आए | ये सपौले अंडे से निकलने के कुछ ही सेकंड बाद शख्स पर उछल उछल कर हमला करते नजर आए | ये छोटे सांप हालांकि अंडे से बाहर निकलने के बाद जहरीले नहीं होते | लेकिन इनके आक्रमण ने लोगों का ध्यान खींचा|
लोगों ने दिखाई चिंता :
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं | वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि ये बच्चे ताजा हैं लेकिन लगता है कि ये अंडों की गलत दिशा से पैदा हो गए हैं | लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किया कि ” ये दुनिया के सबसे गुस्सैल सांप बनेंगे” | वहीं एक ने लिखा कि “लगता है इन्हें अंडों से बाहर आने का मन ही नहीं था “, कुछ लोगों ने इसे स्पाइसी नूडल्स जैसा दिखने वाला बताया |
हालांकि, कई लोगों को ये सांप के बच्चे क्यूट भी लगे | लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं | कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में चिंता जाहिर करते हुए पूछा कि ये खतरनाक तो नहीं हैं? वहीं इस वीडियो में एक बच्चे ने शख्स की अंगुली पर डंक भी मारा था | लोगों ने इसे लेकर भी चिंता जाहिर किया |