डांस के प्रति लोगों में भारी दीवानगी देखने को मिलती है | फिर चाहे वो कितने भी बड़े ओहदे पर क्यों न बैठे हों | सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों के डांस वीडियो अपलोड होते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं | अभी फिर से एक डांस का वीडियो सामने आया |
डांसिंग से जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं | कभी शादी-विवाह में किया गया डांस तो कभी किसी डांसर द्वारा किया सोलो डांस भी खूब सुर्खियां बटोरता है |अब एक नई नवेली दुल्हन का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका डांसिंग अंदाज लोगों के दिलों को चुरा रहा है | वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन छत पर चढ़ जाती है और म्यूजिक बजाकर डांस करने लगती है |
दुल्हन का धमाकेदार डांस से मची धुम :
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह नई नवेली दुल्हन छत पर जाकर हरियाणवी गाने पर डांस करती है | वो इस दौरान घूंघट में नजर आ रही है और ‘राज्जी बोल जा’ गाने पर ठुमके लगा रही है | इस दौरान दुल्हन के डांस स्टेप्स वाकई में कमाल के थे | वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है | वीडियो को देखकर लोग अपनी – अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे हैं |