मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा करना बहुत मुश्किल होता है। कई बार लोगों को ठीक से खड़ा होने की भी जगह नहीं मिलती हैं। लोग बिजी जिंदगी में उत्सव के लिए समय निकाल ही लेते और कहीं भी कभी भी जिंदगी में थोड़ा सा रंग डाल ही लेते हैं।
वैसे तो आजकल दुनियाभर में कुछ बॉलीवुड गानों ने धूम मचा रखी है | देश से लेकर विदेश तक लोग इन गानों पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं और अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना रहे हैं | सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो देखने को मिल ही जा रहा है, जिसमें लोग मस्ती करते नजर आते हैं और यूजर्स भी जमकर उसका लुत्फ उठा रहे हैं | दरअसल, इस समय पूरी दुनिया में डांस का ट्रेंड चला हुआ है | अब तो मुंबई लोकल ट्रेन में भी इस ट्रेंड का जादू चलता हुआ दिखाई दे रहा है |
वीकेंड पर डांस से राहत :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा मिलकर मुंबई की एसी लोकल ट्रेन में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ युवाओं द्वारा मुंबी लोकल ट्रेन में वीकेंड पर डांस करते हुए जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। ये सभी बॉलीवुड फिल्म “ऐतराज़” के ‘गेला गेला गेला गाने पर डांस कर रहे हैं। इन सभी युवाओं का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को डांस ट्रेनर संकेत पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।