सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची लंगूर के साथ खेल रही है | इसी दौरान लंगूर बच्ची को गले लगा रहा है जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल गया | बच्ची भी उसके साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही है | वैसे तो आपने सोशल मीडिया में कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमे आपने बहुत सी दिलचस्प चीज़े देखी होंगी। और फिर आपने बहुत ऐसा वीडियो भी देखा होगा जिसमें जानवरो के द्वारा की गयी बहुत सी क्रियाओं को दिखाया गया होगा जिसे आप भी देखकर हसेंगे। और आज भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे एक लंगूर और एक बच्ची के याराना को दिखाया गया है।और ये सब देखकर सभी हैरान हो जाते है। और आपको भी ये वीडियो बहुत दिलचस्प लगेगी और हैरानी में डाल सकता है |
छोटी बच्ची और लंगूर का प्यार देख लोग हुए खुश :
बच्ची और लंगूर का यह प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी लड़की अपने हाथ में गुल्लक लेकर खेल रही है जिसके पास एक लंगूर भी बैठा है जो बच्ची के कंधे पर हाथ रख बार-बार बच्ची को अपने गले से लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बच्ची खेलने में इतनी मस्त है कि लंगूर को बार-बार खुद से दूर कर दे रही हैं। लंगूर बच्ची की पीठ पर चढ कर बच्ची को खूब परेशान कर रहा है | बच्ची भी बाद में लंगूर के साथ खूब हस्ती खेलती नजर आ रही है। हालांकि, वीडियो देखकर लगता है कि लंगूर को पाला गया है क्योंकि वह घर के किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है|
लोगों को पसंद आ रहा लंगूर और बच्ची का यह प्यार भरा वीडियो :
बच्ची और लंगूर का प्यार भरा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, लंगूर के इस प्यार भरी हरकतों ने लोगों का दिल जीत लिया | अब तक में इस वीडियो पर ढेरो व्यूज और लाइक आ चुके हैं | लोगों ने इस वीडियो को देख जमकर कमेंट किया है | लोगों को लंगूर और बच्ची का यह वीडियो बेहद प्यार भरा लग रहा है।