पिंजरे में बंद शेर से मस्ती कर रहा था शख्स तभी हुई ऐसी घटना जिंदगी भर नहीं भूलेगा

A man having fun with a caged lion

जंगली जानवरों से जुड़ा वीडियो एक से बढ़कर एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करता है। जंगली जानवरों का रूप इतना खतरनाक होता है कि उनके वीडियो देखकर लोग अचंभित हो जाते हैं। शेर एक ऐसा जानवर जो पल भर में अपने शिकार को चीर फाड़कर खा जाए।जंगलों में शेर का ही दबदबा बना रहता है। अब जंगलों के अलावा चिड़ियाघर में भी शेर को देख सकते हैं लेकिन उससे दूर रहकर भी उसे देखना समझदारी होती है।

पिंजरे में भी शेर उतना ही खतरनाक होता है। जैसे खुले में है या फिर यूं कहिए पिजड़े में तो और भी खतरनाक होता है। ऐसे में उसके साथ जरा सी भी मस्करी आपकी जान पर बन जाएगी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक शेर और एक शख्स को देखेंगे। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

वायरल हो रहा वीडियो अफ्रीका के एक चिड़ियाघर का है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक शख्स चिड़ियाघर घूमने गया है और इस दौरान वह शेर के पिंजरे के पास पहुंचता है। शेर को पिंजरे में बंद देखकर वह शख्स उसे काफी हल्के में लेता है और उसके साथ मस्ती करने की उसे सनक सवार होती है। बस फिर क्या शेर ने उसके साथ कुछ ऐसा किया कि वह जिंदगी भर इसे नहीं भूल पाएगा। इस वीडियो को देखकर अच्छे अच्छों की रूह भी कांप गई है। सबके लिए यह वीडियो एक सबक भी बन गई है।

वायरल हो रही है वीडियो में आप देखेंगे वह शख्स चिड़िया घर घूमते घूमते जब शेर के पिंजरे तक पहुंचता है तो शेर को पिंजरे के अंदर देख उसके साथ मस्ती करने लगता है। उसके पिजड़े में हाथ डालने की गलती कर देता है। शख्स का यह गलती शेर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। इसके बाद वह शेर उस शख्स के हाथ को अपने मुंह में भर लेता है।

वीडियो में आप देखेंगे कि गुस्साया हुआ शेर उस शख्स की उंगली को अपने मुंह में दबा लेता है। इस हैरान करने वाली वीडियो में अब देखेंगे कि वह शख्स अपने हाथ को छुड़ाने की पूरी कोशिश में लगा है। काफी मुश्किल और काफी मेहनत के बाद वह अपने हाथ शेर के मुंह से छुड़ाया, लेकिन इस चक्कर में उसके हाथ की एक उंगली शेर ने दबा डाली। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गई है। अब उस शख्स को यह कभी नहीं भूलेगा कि शेर के साथ मस्ती करना कितना भारी पड़ सकता है। इस हैरान करने वाली वीडियो को ट्विटर अकाउंट @OneciaG नाम से शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock