सांप से जुड़ा वीडियो कई सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते हैं। जैसा कि सबको पता है सांप जहरीला जीव होता है। इसके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में सब सांपों से दूर ही रहना चाहता है और अगर हकीकत में देखा जाए तो सांप भी इंसानों से दूर ही रहना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी वह इंसानी बस्ती में चले ही आते हैं। ऐसे में उन्हें देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है।
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो आपको हैरान कर देते हैं और जिसे देखने के बाद खुद की ही आंखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सच में आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।
वायरल हो रहे जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें दो शख्स ने बड़ी ही समझदारी और सूझबूझ से काम लिया और बच्चे की जान बचा ली |
घर के दरवाजे के बाहर रेंगता दिखा सांप :
वायरल वीडियो में एक घर का मुहाना दिख रहा है | मुख्य द्वार के बाहर आंगन है जिसमें एक कोबरा सांप रेंगता नजर आ रहा है | लेकिन आंगन में पहले से ही एक छोटा बच्चा और उसके साथ दो लोग है जो बच्चे की देखभाल कर रहे हैं | बच्चा अपने खिलौनों के साथ खेलता नजर आ रहा है | लेकिन तभी अचानक से बच्चे से थोड़ी दूर पर एक सांप नजर आता है | तभी वहाँ मौजूद दोनों शख्स की नजर उसपर पड़ती है | मासूम बच्चे को समझ नहीं रहती है कि वो सांप कितना खतरनाक है इसलिए वो भागता नहीं है | मगर तभी वो दोनों शख्स उसे पकड़कर अंदर कमरे में चले जाते हैं और कमरे का दरवाजा बंद कर देते हैं जिससे सांप अंदर ना घुस सके | इसके बाद सांप वहां से जाता नजर आ रहा है |