प्यार हो जाने पर इंसान अपने सपनों को किसी और की सोच के साथ साझा करने लगता है | पर क्या ये प्यार ही सच्चा प्यार है? कहीं ये सिर्फ आकर्षण तो नहीं?
हम सभी को कभी न कभी किसी न किसी से प्यार होता ही है | जिस वक्त ये फीलिंग हमारे मन में आती है हम ये भरोसा करने लग जाते हैं कि यही एक बात है जो सच है। प्यार का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता होता है | प्यार वो है जो दो लोगों को एक दूसरे से बांधकर रखता है, फिर भले ही वो दूर हों | प्यार से जुड़े रिश्ते में भरोसा, विश्वास और ईमानदारी होती है | प्यार से बना रिश्ता इतना मजबूत होता है कि वो उम्र भी देखता और बुढ़ापे में भी उसी तरह से मजबूत रहता है | ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्ग के प्रेम को दिखाया है | ये वीडियो काफी प्यारा है और सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है | इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला हैं जो अपने साथ बैठे बुजुर्ग शख्स को प्यार से खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं | इस उम्र में लोग दुनियाभर की जिम्मेदारियों को भूल कर बस अपने जीवन साथी के साथ रहना पसंद करते हैं |
वृद्धावस्था में भी उतने ही प्यार से खिला रही खाना :
बीतते समय के साथ साथ लोगों का प्यार करने का तरीका भी बदल रहा है | जैसा कि आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक बूढ़ी औरत अपने बूढ़े पति को बड़े ही प्यार से खाना खिला रही है। यही नहीं बल्कि वह अपने हाथों से उन्हें खाने का कौर उनके मुंह में डाल रही हैं और उनके पति भी इस खाने को काफी नम्रता के साथ ग्रहण कर रहे हैं। वायरल वीडियो में “मेरे साथी” गाना इस वीडियो के साथ काफी जच रहा है। इस वीडियो के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि चाहे शरीर साथ क्यों ना छोड़ दे पर साथी कभी साथ नहीं छोड़ते वह हमेशा साए की तरह साथ खड़े रहते हैं। और चाहे बड़ी से बड़ी कठिनाई क्यों ना हो वह साथ में बने रहते हैं और सहायता करते हैं
सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है वीडियो :
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादा दादी एक साथ बैठे हुए हैं | तभी दादी बड़े प्यार से दादा जी को खाना खिलाती हैं और दादा जी भी बहुत सहजता के साथ खाना खाते हैं | दादी भी मुस्कुराते हुए अपना प्यार अलग ही अंदाज में दिखाती हैं | ये वीडियो देखने में बहुत प्यारा है | इस वीडियो को अबतक 60 लाख बार से भी ज्यादा देखा जा चुका है | लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है | लोग वीडियो पर प्यारे प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं | एक यूजर ने लिखा- “सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होगा |” दूसरे ने लिखा- “सच्चे प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती |”