अक्षरा सिंह आज भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं | उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं | मोनालिसा, संभावना सेठ और आम्रपाली दुबे के बाद अक्षरा सिंह एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इंटरनेशनल स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है |
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इतना ही नहीं, अपने फोटो और वीडियो को शेयर कर हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में आगे रहती हैं।
नवरात्र में अक्षरा का देसी अवतार :
View this post on Instagram
देश भर में 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आगाज हो चुका है | आम लोगों से लेकर सेलेब्स पर मां की भक्ति का रंग बखूबी चढ़ा है | इसी भक्ति और श्रद्धा के त्योहार के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस का भी एक नया अवतार सामने आया है | वीडियो में अक्षरा सिंह भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं | फैंस उनके इस अंदाज की बहुत तारीफ कर रहे हैं | इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं | हाल ही में उन्होंने चौसठ जोगिनी माई गाना रिलीज कर दिया है | उसके बाद वे एक और देवी गीत लाने की तैयारी में लग गई हैं | उन्होंने देसी अवतार में सामने आकर ” मां बुलावतरी हो” देवी गीत की एक झलक पेश की है | उन्होंने अपने फैंस से वादा किया है कि वे इस नवरात्रि में अलग अलग देवी गीत पेश करेंगी | इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल साड़ी और हल्के मेकअप में देवी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं | फॉलोअर्स इनका यह रूप बहुत पसंद कर रहे हैं |