कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में नजर आने के बाद से ही अंजलि अरोड़ा का जलवा कायम है | बीते दिनों MMS कांड की वजह से अंजलि काफी सुर्खियों में रहीं | सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है | यही वजह है कि उनका हर वीडिया आते ही वायरल हो जाता है | हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं | लाल जोड़े, हाथों में भरी भरी चूड़ियां और हैवी ज्वेलरी में अंजलि बेहद खूबसूरत लग रही थीं | उनके इस लुक को देख लोग उनकी शादी का अनुमान लगा रहे हैं | इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर लाल जोड़े में अपनी कुछ फोटो और वीडियो शेयर की थी जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वो जल्द ही शादी कर सकती हैं | हालांकि जल्द ही इस बात का खुलासा हो गया कि ये दुल्हन का लुक असली शादी के लिए नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो के लिए है |
पहली बार दुल्हन के लुक में आईं नजर :
View this post on Instagram
हाल ही में अंजलि का एक और गाना रिलीज हुआ है जिसमें वो पहली बार दुल्हन के लुक में नजर आईं | इस वीडियो को देख फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं | वहीं कई लोगों नें उन्हें फिर से ट्रोल कर दिया है | कुछ दिन पहले अंजलि ने कुछ फोटो पोस्ट की थीं जिसमें वो लाल साड़ी में दुल्हन की तरह तैयार नजर आ रही थी | इसके साथ ही उन्होंने हैवी जूलरी और लाल हरी चूड़ियां भी पहनी थीं | इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘Getting ready for the big day. Big news coming your way’. अंजलि के इस कैप्शन के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाली हैं पर फिलहाल ऐसा नहीं हुआ | उनका ये लुक नए वीडियो के लिए ही था |
फिर एक बार अंजलि हुईं ट्रोल :
हालांकि फिर एक बार अंजलि ट्रोल हो गई हैं | पिछले कुछ दिनों में वो एक के बाद एक कई गानों में नजर आ चुकी हैं | इनमें से कई रीमेक सॉन्ग हैं | ऐसे में लोगों का कहना है कि वो ओरिजिनल कंटेंट पर कब काम करेंगी | बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने बोल्ड डांस वीडियो और एमएमएस कांड को लेकर काफी चर्चा में रहीं | इसके अलावा मुनव्वर फारुकी के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था |