भारत में युवाओं की संख्या अन्य किसी देश से अधिक है | जिस कारण भारत को अभी युवाओं का देश कहा जा रहा है | आज अनेक मंचों पर भारत को विश्व गुरु बनाने की बात सरलता से सुनाई दे जाती है परंतु सच्चाई यह है कि भारत में युवा आज दिन प्रतिदिन नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं | पंजाब से कई ऐसी खबरें आती हैं कि कुछ घरों के पुरुष नशे की लत में खत्म हो चुके हैं | उन घरों में बची है तो सिर्फ अंधकारमय भविष्य लिए हुए महिलाएं |
पंजाब में नशा का दरिया बह रहा है। जो लोगों के अरमानों को अपने साथ बहा रहा है।
समाज में कई उदाहरण सामने है कि बच्चे भी नशा कर रहे हैं | यह हमारे समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। पंजाब सरकार ने नशों के सौदागरों के खिलाफ जो मुहीम शुरू की है वह सराहनीय है। पंजाब में नशा अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक बिकता है जो कि चिंता का विषय है।
नशों ने कई लोगों के घर व जिंदगी को तबाह कर दिया है। ऐसी मैने कई उदाहरण समाज में देखी है। नशा करने वाले पहले सस्ते नशे से अपनी शुरुआत करते हैं। उसके बाद वे मंहगे नशे करने लगते हैं। महंगा नशा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते तो वे चोरी का रास्ता अपना लेते हैं। स्मैक का सेवन भी इन दिनों खूब होने लगा है। नशा खुद एक बीमारी है इसे भी दवा की जरूरत है। नशा करने वाले जिंदगी में कभी सुखी नहीं रह सकते हैं।
एक मिनट में 5 बार गिरा युवक- ना आगे बढ़ पा रहा ना पीछे :
आजकल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो भाजपा नेता शहजाद पूनावाला के द्वारा शेयर किया जा रहा है जिसमें एक शख्स नशे में बार-बार गिरते नजर आ रहा है | यह घटना अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे का है |
“आप” सरकार पर साधा निशाना :
AAP has completely destroyed Punjab! Not only are gangsters like Deepak Tinu allowed to escape but Nasha Mafia at its peak! One more video from Baba Bakala town in Amritsar
Punjab now Nasha Yukt.. after Maqboolpura now this!
Youth being destroyed, Pakistan is smiling 1/n pic.twitter.com/CaUDNvIdtI
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) October 3, 2022
पंजाब की भगवंत मान सरकार जनता से दावे कर रही है कि हम पंजाब में बढ़ रहे नशे पर नकेल कस रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला के द्वारा शेयर की गई वीडियो को दिखाते हुए उन्होंने कहा “आप ” सरकार ने पंजाब को पूरी तरह तबाह कर दिया है | दीपक टीनू जैसे गैंगस्टरों को न केवल भागने दिया गया बल्कि नशा माफिया भी चरम पर हैं!
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बार-बार आगे जाने की कोशिश करता है लेकिन उसके कदम लड़खड़ा जाते हैं और वह बार-बार गिर जाता है | कुछ देर कोशिश करने के बाद वह खेत से बाहर सड़क किनारे आ जाता है, लेकिन फिर से गिर जाता है | इस वीडियो में यह शख्स कितने नशे में है वह साफ नजर आ रहा है |