किंग कोबरा के साथ लड़के ने किया डांस

boy dances with king cobra

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर दिन कुछ अजीब जानने को मिलता है | आए दिन लोग अजीब – अजीब पोस्ट डालते रहते हैं | किसी डांस की वीडियो तो कहीं किसी गाने की वीडियो मिल जाती है | मोटिवेशनल वीडियो के साथ – साथ किसी को अचंभित करने की वीडियो भी मिल जाती है, तो कुछ ऐसी वीडियो होती हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाए | कुछ खतरनाक वीडियो भी देखने को मिलती है | ऐसे ही आजकल एक लड़के की वीडियो वायरल हो रही है , जिसमें एक लड़का एक किंग कोबरा को हाथ में लेकर उसके साथ डांस करता नजर आ रहा है |

सांप को हाथ में पकड़ा :

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह यह लड़का कोबरा के सामने बैठा है | थोड़ी देर में लड़का कोबरा सांप को हाथ में पकड़ने की कोशिश कर रहा है | अगले ही पल लड़का सांप को पकड़ लेता है |

सांप के साथ किया डांस :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Earth Reels (@earth.reel)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का किस तरह सांप को अपने हाथों में पकड़ लेता है | लेकिन अगले ही पल लड़का सांप के साथ नाचने भी लगता है | लड़के की इस हरकत को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं | इस वीडियो को देखकर लोग लड़के को पागल , सनकी बोल रहे हैं | इतना ही नहीं कुछ लोगों का गुस्सा भी उनके कमेंट्स में साफ झलक रहा है | लड़के के इस हरकत के दौरान उसे किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई | लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वह सांप के गुस्से का किसी भी पल शिकार हो सकता था |

वीडियो को देखकर लोग रह गए भौचक्के :

इस वीडियो को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं | कुछ का कहना है कि लड़का को इस तरह जान जोखिम में नहीं डालना चाहिए था | यह एक बेवकूफी है | कुछ लोग उसे पागल कह रहे हैं तो कुछ लोग मुहावरे जैसे “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई”, “जान हथेली पर लेना” का प्रयोग कर रहे हैं | इस वीडियो को देखने के बाद लोग सहम भी जाते हैं क्योंकि किंग कोबरा के हमले से बचना नामुमकिन होता है , लेकिन लड़के की भाग्य अच्छी थी कि उसे कुछ हुआ नहीं | लेकिन आप सब भी ध्यान दें कि एक वीडियो के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना एक बेवकूफी होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock