नदी के किनारे पानी पीने आईं दो गाय पर किया मगरमच्छ ने हमला

Crocodiles attacked two cows who came to drink water on the banks of the river

मगरमच्छ बेहद खतरनाक और जानलेवा जीव होते हैं | वैज्ञानिक तो उन्हें शेर-चीतों से भी ज्यादा हिंसक प्रवृत्ति का मानते हैं | इस बात का सबूत आपको कई वायरल वीडियोज में देखने को मिला होगा जिसमें मगरमच्छ जानवरों पर हमला कर शिकार करते हैं | अगर कोई जानवर गलती से भी मगरमच्छों से भरे तालाब में आ गया तो फिर उसकी मौत लगभग निश्चित होती है |
वायरल होते इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गांव से होकर निकल रही नदी के किनारे दोपहर में एक मगरमच्छ दिखाई देता है | तभी उस नदी के किनारे दो गाय अपनी प्यास बुझाने पहुचती है | तभी मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है | इससे गांव में हड़कंप मच गया।

मगरमच्छ ने किया गाय पर हमला

वायरल वीडियो में देख सकते है की दो गाय नदी के पास अपने प्यास बुझाने के लिए आती हैं | गाय एक ऐसी जानवर है जिसे काफी शांत स्वभाव का माना जाता है | ये दोनो गाय धीरे धीरे अपने कदम नदी के ओर बढ़ाती हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता की नदी में से कोई उनका देख रहा है | जैसे ही दोनो गाय पानी में आती है तभी एक बहुत तेज हलचल होती है | उसमे से बड़ा मगरमच्छ तेजी से बाहर निकलता है,दोनो गाय मगरमच्छ देखकर वहाँ से जाने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ती हैं एक को मगरमच्छ पकड़ लेता है | गाय को मुसीबत में देख दूसरी गाय मगरमच्छ के हमले से छुड़ाने के लिए काफी प्रयास करती है | बहुत देर के संघर्ष के बाद गाय मगरमच्छ के चंगुल से बच निकलती है | बाद में गाय का चिकित्सक से उपचार करवाया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग हुए चौकन्ने :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपने देखा होगा कि कैसे अचानक मगरमच्छ गाय पर हमला कर देता है | वीडियो को देख लोग सख्ते में आते नजर आ रहे हैं | इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं और हजारों की तादाद में लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO