सोशल मीडिया पर डांस के ऐसे-ऐसे वीडियो पोस्ट होते हैं, जिन्हें देख किसी का भी दिमाग हिल जाएगा | आपने अभी तक नागिन डांस और बाराती डांस के बारे में ही सुना होगा लेकिन अब जो डांस का फॉर्म आया है वो है मुर्गा डांस | शादियों में कई जगहों पर इस डांस को लोग फनी अंदाज में परफॉर्म करते दिख जाते हैं | अब एक चाचाजी ने भी इस पर हाथ आजमाया है | मुर्गा डांस के लिए चाचाजी स्टेज पर चढ़ जाते हैं और मुर्गे की बांग पर जमकर थिरकने लगते हैं | उनके डांस को देखने के लिए भारी भीड़ जुट जाती है
मुर्गा डांस देखा है कभी ?
आपने हर तरह के डांस देखे होंगे लेकिन मुर्गा डांस के बारे में कम ही सुना होगा | अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बुजुर्ग शख्स मुर्गे की बांग के धुन पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं | इस दौरान उन्होंने ऐसी लय पकड़ ली कि हर धुन पर वो अलग तरह का स्टेप्स करने लगे | उनके डांस को देख लोगों ने भी जमकर तालियां बटोरीं | ताऊ का मुर्गा डांस इतना शानदार है कि वे बीच-बीच में कई तरह की वैरायटी भी दिखा रहे हैं | लोग इस वीडियो को इतना एंज्वॉय कर रहे हैं वे जबरदस्त तालियां बजा रहे हैं और सीटियां भीं |
अजीब हैं डांस स्टेप्स :
जिस तरह से चाचाजी मुर्गा डांस कर रहे हैं और नए-नए डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं | वीडियो देखकर लगता है कि ये हरियाणा के किसी समारोह की क्लिप है | जहां ताऊ ने जोश में आकर सबका एंटरटेनमेंट किया है |
लोगों को ये वीडियो देखकर काफी मजा आ रहा है | वे इसे बहुत एंज्वॉय कर रहे हैं | उसे देख हर कोई चकित हो रहा है | फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो धूम मचा रहा है |