देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तीन साल भारत वापस आई हैं, लेकिन इन तीन सालों में एक्ट्रेस के प्रति न तो फैंस का प्यार कम हुआ और न ही मीडिया का क्रेज़ कम हुआ एक्ट्रेस को अपने कैमरे में कैद करने के लिए | इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा में भी अपने फैंस और प्रसंशकों से मिलने का खासा उत्साह दिखाई दिया | ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा आज सुबह मुंबई पहुँच चुकी हैं | लगभग तीन सालों के बाद मुंबई लौटी प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी | पैपराज़ी एक्ट्रेस को अपने कैमरे में क्लिक करने के लिए बेताब थे |
मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस ने हाथ उठाकर फैंस का हाय बोला और मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया |
यूजर्स को काफी पसंद आ रहा वीडियो :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर ने देसी गर्ल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इतने दिनों के बाद आपका दीदार हुआ है प्रियंका चोपड़ा आपका भारत में स्वागत है |’ तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया ‘प्रियंका चोपड़ा तो लगातार जवान होती जा रही हैं | मैं 3 सालों के बाद प्रियंका को देख रहा हूं और वो आज भी उतनी ही प्यारी लग रही हैं |’
प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एअरपोर्ट पहुंचीं और उनके वीडियो वायरल होने लगे |
तो लोगों के मन में यह भी सवाल उठने लगे कि उनकी बेटी मालती कहा है ? दरअसल फैन्स को उम्मीद थी कि प्रियंका अपने साथ बेटी को लेकर आएंगी लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो अकेले ही आई है क्योंकि उनके साथ पति ‘निक जोनस’ भी नहीं आए हैं | वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं| इसके अलावा उनके पास एक बॉलीवुड मूवी भी है |