सोशल मीडिया वह माध्यम बना हुआ है जिस पर आप कब कौन सा वीडियो देख ले इसका अंदाजा आपको खुद नहीं होगा। यह हर दिन कुछ ना कुछ नया आपको दिखा ही देता है। कुछ तो ऐसे वीडियोज और फोटोज होते हैं। जिन्हें देखकर बहुत हैरानी होती है और दिल यही सोचता है कि आखिर इंसान को ऐसा क्यों करना पड़ जाता है, तो कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें टैलेंट देख कर ही आप हैरान हो जाएंगे और यही सोचेंगे कि भगवान किसी को देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कभी-कभी कुछ इतने मजेदार फनी वीडियो देखने को मिल जाएगें। जिसे देखने के बाद हंसी नहीं रुकती है। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक भाभी अपने कमरे में बॉलीवुड गाने पर डांस करती नजर आ रही है |
1995 की सुपरहिट फिल्म “किस्मत” के गाने पर किया डांस :
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला अपने घर के दरवाजे को बंद करके डांस कर रही है। इन्होंने येलो कलर की साड़ी के साथ ही मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है जिसमें बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। भाभीजी 1995 की सुपरहिट फिल्म “किस्मत” के खूबसूरत गाने “कुछ कुछ होता है” पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है जिसमें ममता कुलकर्णी और गोविंदा की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी | ममता कुलकर्णी के इस एक्ट को देख लोग उनके दीवाने हो गए थे | ठीक भाभी जी के एक्सप्रेशन और एक्ट को देख भी लोग इनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
भाभी गाने पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही है। उनके डांस मूव्स को लोग देखना खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल :
इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। जिसे 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 36,000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “इस महिला में हुनर है।” तो दूसरे यूजर ने लिखा कि ,”बहुत सुंदर!!!”