आपने बचपन में बंदर और मगरमच्छ की दोस्ती की कहानी तो सुनी या पढी ही होगी | दोनों की दोस्ती काफी अलग होती है क्योंकि दोनों ही जीव एक-दूसरे से काफी अलग रहते है | इस कहानी में बंदर काफी बुद्धिमान रहता है | उसकी बुद्धिमानी से ही उसकी जान बचती भी है | इस कहानी से सबको कठिन परिस्थिति में भी बुद्धिमानी से काम करने की शिक्षा मिलती है | लेकिन क्या कभी आपने ऐसे ही अजीब घटना अपने जीवन में देखी या सुनी है ? इसी कहानी से मिलती-जुलती एक घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है |
जब मेढक अजगर के पीठ पर सैर करते दिखा :
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर आजकल एक मजेदार वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक मेंढक अजगर की पीठ पर सवारी करते नजर आ रहा है | यह देखकर हैरानी भी हो रही है और लोगों को मजे भी आ रहे हैं | वैसे तो यह दोनों एक दूसरे से काफी अलग है क्योंकि सांप का खाना ही मेढक होता है | आखिर बहुत आसानी से मेढक को अपना शिकार बना सकता है |
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मेंढक अजगर की सवारी का आनंद उठा रहा है | सबसे बड़ी बात यह है कि अजगर मेंढक को बैठने दिया कैसे दिया? आपने दोनों की दुश्मनी की काफी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी होगी | इसमें देख सकते हैं कि किस तरह बिना डरे एक विशाल अजगर पर आराम से घूम रहा है | अजगर को थोड़ी भी भनक लगती तो बहुत आसानी से उसे अपना शिकार बना लेगा | जैसे कि आप देख सकते हैं इस वीडियो में अजगर बहुत बड़ा है |
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने काफी शानदार कमेंट किए | काफी लाइक्स भी मिल रहे हैं | कुछ ही पल में यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वायरल होने लगा है |