सोशल मीडिया पर यूं तो लोग अपना टैलेंट दिखाने वाले तमाम वीडियो डालते ही रहते हैं | लेकिन कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं, जो बस यूं ही शूट कर लिए जाते हैं | अगर आप अब तक पाकिस्तान की लड़की आयशा के “दिल ये पुकारे” वाले मूव्स को भूल नहीं पा रहे हैं तो आपके लिए एक और ऐसा ही धांसू डांस वीडियो मौजूद है | लेकिन ये वीडियो एक साधारण सी डांसर लड़की का है, जो बॉलीवुड गाने पर धमाल मचा रही है |
“कयामत – कयामत” गाने पर किया डांस :
बॉलीवुड गानों की धुन होती है इतनी फेस्टिव होती है कि इसके बोल समझे बिना भी इंसान थिरकने लगता है | आपने कई डांस ग्रुप्स को बॉलीवुड गानों पर धमाकेदार डांस करते हुए देखा होगा | ऐसी ही एक लड़की ने किसी पार्टी में सबके सामने बॉलीवुड गाने पर ऐसा धांसू डांस कर डाला कि ये वायरल हो गया | लोगों को लड़की का ये बिंदास अंदाज़ खूब पसंद आ रहा है |
अन्य देशों में भी बॉलीवुड के गाने खासे पसंद किए जाते हैं | यहाँ एक महिला ने अपने कमाल के डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया | वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की दिल खोलकर नाच रही है और उसके डांस मूव्स से लोग इतने प्रभावित होते हैं कि हर कोई सीटी और ताली बजाने लगता है | लड़की हरे रंग के सूट में डांस करती हुई नजर आती है |
इंटरनेट पर मचा रखा है तहलका :
इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है |
लोगों ने कहा – “शानदार डांसर है लड़की!” बॉलीवुड के गाने “कयामत कयामत” के धुन पर ये लड़की थिरक रही है | इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है | वीडियो को लगभग 40 हजार लाइक्स और 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं | लोगों ने वीडियो पर जमकर कमेंट भी किया है और कहा है कि “लड़की के मूव्स वाकई कमाल के है |”