कोरोना काल में इंसान के काम-काज के तौर तरीके भी बदल चुके हैं | कोरोना के बीच कई कंपनियां ‘वर्क फ्रॉम होम’ का कल्चर अपनाने लगी हैं | यह वर्क कल्चर कितना काम करेगा और इसमें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसे समझना भी जरूरी है | कोरोना काल में ये साबित हो चुका है कि आने वाले समय में भी वर्क फ्रॉम होम का महत्व रहेगा | कोरोना महामारी की वजह से ज्यादातर कंपनियां इस समय वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही है | इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा शादी के रस्मों के बीच हाथ में लैपटॉप और मोबाइल लिए अपनी शादी के मंडप से काम कर रहा है |
मंडप में भी कर रहा था आफिस का काम :
इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं | लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है | शादी के इस वीडियो में मंडप में बैठा दूल्हा लैपटॉप पर काम करता नजर आया | उसके सामने पंडित मन्त्र पढ़ रहे थे लेकिन वो अपना काम करने में बिजी था | पहले उसने अपना काम खत्म किया उसके बाद शादी के रस्मों की तरफ उसका ध्यान गया | काम करते हुए दुल्हन की तरफ से किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया जहां से ये वायरल हो गया | इस वीडियो में दुल्हन का रिएक्शन सबसे मजेदार रहा | जहां सबका ध्यान रस्मों पर था दूल्हा अपने काम में बिजी था | दुल्हन अपने होने वाले पति का ये हाल देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई | वीडियो में उसे हंसते हुए देखा जा सकता है | ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है |
यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्शन :
View this post on Instagram
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे महज कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं | अब ये बात निश्चित नहीं है कि ये दूल्हा ऑफिस का ही काम कर रहा है या फिर कुछ और | वीडियो देखकर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है |