हंसना सेहत के लिए जरूरी होता है | खुद को फिट रखने के लिए इंसान को हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए | किसी घटना की हास्यास्पद प्रस्तुति को चुटकुला या परिहास कहते हैं। इसे अंग्रेज़ी में ‘जोक’ कहते हैं और इसे लतीफ़ा भी कहा जाता है। अक्सर कहा जाता है के “लतीफ़े की जान आख़री जुमले में होती है” – अंग्रेज़ी में इस वाक्य को ‘पंचलाइन’ कहते हैं। लतीफ़ा एक छोटी सी कहानी हो सकता है |लतीफे मित्रों एवं दर्शकों के मनोरंजन के सरल साधन हैं। चुटकुले सुनाने का उद्देश्य अट्टहास पैदा करना होता है। किन्तु किन्हीं कारणों से जब ऐसा नहीं हो पाता तो कभी-कभी चुटकुले का ही मजाक उड़ा दिया जाता है। चुटकुलो से मनुष्य का मनोरंजन भी किया जा सकता है तथा मनुष्य के स्वभाव को कुछ समय के लिये बदला जा सकता हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप भी अगर खुशी के पल जीना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ मज़ेदार जोक्स लाए हैं जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी |
(1) एक गंजे के सिर पर दो बाल थे….
दोनों में प्यार हो गया…. फिर भी शादी नहीं हुई….!
बंता- क्यों नहीं हुई शादी…?
संता- क्योंकि बाल विवाह कानूनी अपराध है…!!!
(2) टीचर: बेटा अगर सच्चे मन से कोई चीज हासिल करना चाहो तो वह जरूर मिलती है |
स्टूडेंट: रहने दो, सर आप, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे ससुर होते… !
(3) विदाई के समय दुल्हन के छोटे भाई ने पापा से पूछा –
भाई- पापा दीदी तो रो रही है पर जीजाजी क्यों नहीं रो रहे है?
पापा- बेटा, दीदी तो गेट तक ही रोएगी पर जीजा जी जिंदगी भर रोएंगे!
(4) पप्पू – ‘जो डर गया, वो मर गया’ कहावत कैसे बनी?
गप्पू – मुझे नहीं पता…तू बता!!
पप्पू – जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम ‘जो’ था और
दूसरे का नाम ‘वो’। एक रात ‘जो’ को बाथरूम में भूत दिखा।
‘जो’ डर गया और उसने ‘वो’ को आवाज लगाई।
‘वो’ दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
‘वो’ मर गया।
बस तभी से ये कहावत बन गई कि ‘जो डर गया, वो मर गया’…!!
(5) टीचर- जिस आदमी के दोनों हाथ ना हो उस आदमी को हिंदी और इंग्लिश में क्या कहेंगे…?
पप्पू- हिंदी में ठाकुर और इंग्लिश में हैंड्स फ्री!!!
(6) बिल्ली- तुम्हारी उम्र कितनी है?
हाथी- 5 साल…
बिल्ली- लेकिन तुम तो इतने बड़े दिखते हो…?
हाथी- क्योंकि i am a complan boy…
और तुम्हारी उम्र कितनी है?
बिल्ली- 30 साल…
हाथी- लेकिन तुम तो बहुत छोटी दिखाई देती हो…?
बिल्ली- झंडू केसरी जीवन…..
बढ़ती उम्र मानो थम सी जाए…!!!!
(7) एक छोटा लड़का दुकानदार से…
लड़का- अंकल, गोरा होने वाला क्रीम है क्या…?
दुकानदार- हां है….
लड़का- तो… लगाते क्यों नहीं हो रोज….
डर जाता हूं मैं!!!
8) मैंने तो मोबाइल में गर्लफ्रेंड का नाम पिताजी के नाम से सेव कर रखा है….
बीवी खुद फोन लाकर देती है…
ये लीजिए ससुर जी का फोन आ रहा है….!!!