मंदिर में दिखा घायल सांप, पानी पिलाकर बुझाई गई प्यास

Injured snake seen in temple, thirst quenched by drinking water

सांप एक ऐसा जीव होता है जिससे हर किसी को डर लगता ही है | एक बार वो किसी को डंस ले तो उसके ज़हर से बचना मुश्किल हो जाता है | सांप अगर जहरीला ना भी हो तो भी उसे सामने देखकर डर से हर किसी की हालत खराब हो जाती है | वो बेचारे मजबूर और जरूरत में हों तो भी कोई सांपों के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाता | लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सांप को पानी पिलाता दिखाई दे रहा है जिसे देख लोग दंग रह गए |

घायल सांप था प्यासा :

वीडियो में दिख रहा है कि सांप बेहद प्यासा था लिहाजा वो मुंह खोलकर गट गट पानी पीने लगा | ये घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर नगर का बताया जा रहा है | खबरों के मुताबिक बाद में वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया |

घायल सांप को देखकर पहले मरहम पट्टी हुई फिर जंगल में छोड़ा :

इंटरनेट पर शेयर वीडियो में शख्स जग से सांप के मुंह में पानी डालता दिखाई दे रहा है | सांप भी बेहद शांतचित्त मुद्रा में दिखाई दिया | न तो उसे इंसानों से जान का खतरा महसूस होता दिखाई दे रहा था, ना ही वो इंसानों के ऊपर अटैक के मूड में था | असल में वो प्यासा और जख्मी था | इसलिए जैसे ही उसकी ज़रूरत समझकर मदद के हाथ आगे बढ़े वो शांत हो गया और झट झट अपनी प्यास बुझाने की कोशिश में लग गया | वो कितना प्यासा था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वीडियो में वो मुंह खोलकर पानी पीता दिखाई दिया | जैसे ही पानी की धार बंद होने लगती, वो वापस से कोशिश कर मुंह खोलकर ये बता देता की अभी उसे और पानी चाहिए |
मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट टीम ने सांप की घायल हालत देखकर ना सिर्फ उसकी मरहम पट्टी की, बल्कि उसे पानी पिलाकर उसका रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में जाकर छोड़ दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
100% Free SEO Tools - Tool Kits PRO