हिट बॉलीवुड गाना काला चश्मा दुनिया भर में ट्रेंड बन गया है। बॉलीवुड फिल्म “बार बार देखो” 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। इसी फिल्म का काला चश्मा सॉन्ग है, जो काफी हिट हुआ है। 6 साल बाद भी लोग खूब इस गाने को पसंद करते हैं। जिससे अभी भी ट्रेंड बना हुआ है |
विदेश में भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। जैसे ही किसी पार्टी या फंक्शन में ये गाना बजता है तो लोग नाचने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। विदेशों में भी यह गाना छा गया | इस बीच जापानी लड़कियों का इस वर्ल्ड फेमस सॉन्ग पर नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विदेशी धरती पर काला चश्मा :
View this post on Instagram
स्कूल ड्रेस में जापानी लड़कियों ने गजब का डांस किया है। शानदार डांस देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। इनके स्टेप्स इतने खूबसूरत है कि देखने के बाद हर कोई गदगद हो जा रहा है।
लड़कियों का एक बड़ा ग्रुप यूनिफॉर्म पहनकर इस हिट गाने पर शानदार डांस कर रही हैं। इंटरनेट यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘बूम! एनर्जी लेवल।’
आनंद देना वाला सॉन्ग :
एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि “यह डांस बेहद खुशी और आनंद देने वाला है।” पूरी दुनिया में इसे पसंद किया जा रहा है |