उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जेल में बिकरु कांड के आरोपी खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि खुशी दुबे ने जुंबा डांस किया है।
जैसा कि सबको पता है कि बिकरु कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में खुशी दुबे जेल में हैं। महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जेल के अंदर योगा टीचर किरण गुप्ता ने तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था।
इस शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरू कांड में आरोपी व अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे ने जुंबा डांस किया। अमर दुबे ने बिपरू गांव में विकास दुबे के साथ मिलकर 8 पुलिस वालों की हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया। जिसके बाद खुशी दुबे गिरफ्तार की गई और वह तब से जेल में ही बंद है। ऐसे में उन्हें जेल में जुंबा डांस करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
करो योग रहो निरोग।
— SOCIAL ACTIVIST KANCHAN MISHRA (@Km7Mishra) April 19, 2022
इस वीडियो को ट्विटर पर Sahara samay up/uk नाम के आईडी से शेयर किया गया है। जिसमें यह मेंशन किया गया है की बहुचर्चित खुशी दुबे जिला जेल के तीन दिवसीय योग शिविर में योगा के साथ सभी महिला बंदियों और बच्चों के साथ नाचती दिखी। योग गुरु किरण गुप्ता ने योगा के माध्यम से सभी को अपने दुखों को दूर करने का तरीका सिखाया।