शादी का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले बात आती है मौज मस्ती और डांस। जिस तरह से शादी के समारोह में लोग आजकल डांस खूब कर रहे हैं और डांस का ऐसा क्रेज बढ़ा हुआ है कि दूल्हा दुल्हन तक शादी में डांस करते आपको नजर आ जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक वीडियो डांस से जुड़े वायरल हुआ करते हैं।
आप सभी ने शादी में दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ते हुए देखा है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप शादी में घोड़ी पर दूल्हे को नहीं बल्कि दुल्हन को बैठे हुए देख सकते हैं। यही नहीं घोड़ी दुल्हन को अपने पीठ पर बैठा कर ऐसा डांस करती है कि हर कोई हैरान हो जाता है।
घोड़ी ने दुल्हन को बैठाकर किया ऐसा डांस
वायरल हो रहे हैं वीडियो में आप देखेंगे एक सजी धजी घोड़ी पर दुल्हन बैठी हुई है। आसपास कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बैंड बाजे की आवाज भी सुनाई दे रही है। बैंड बाजे की आवाज सुनने के लिए थोड़ी ही देर बाद आप वीडियो में देखेंगे कि घोड़ी अपने आगे के पैर उठाकर बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस करने लगती है।
आप देख पाएंगे घोड़ी पर बैठी दुल्हन मुस्कुरा रही है और इसे खूब इंजॉय कर रही है। वही घोड़ी का लगाम पकड़कर एक युवक उसे संभालते हुए भी दिख रहा है, ताकि कोई दुर्घटना ना हो और वहां मौजूद लोग घोड़े को डांस करते हुए देख, तो पहले दंगा हो जाते हैं लेकिन फिर मोबाइल से अपने इस डांस कर रही घोड़ी का वीडियो बनाते हैं। जिस पर एक दुल्हन भी बैठी हुई है और जिसे बिल्कुल भी डर नहीं लग रहा है। वह घोड़ी के इस डांस को खूब इंजॉय कर रही है।
वायरल वीडियो देखकर सभी हैरान
View this post on Instagram
जैसा कि आप सभी ने देखा कि शादी के बैंड बाजे पर लोग डांस करते नजर आते हैं और कभी-कभी दूल्हा भी अपनी शादी में बैंड बाजे पर डांस कर लेता है, लेकिन ऐसा पहली बार देखा गया है। जहां एक घोड़ी डांस करते हुए नजर आ रही है और घोड़ी की पीठ पर दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बैठी हुई उसके डांस को खूब इंजॉय रही है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे honey.. event official पर देखा जा सकता है। इस वीडियो को 22000 से ज्यादा बार देखा गया और सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किया है। इस पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।