सोशल मीडिया पर लोग अपने टैलेंट को दिखाते रहते हैं। अपने टैलेंट की वजह से लोगों का मनोरंजन भी करते रहते हैं। सोशल मीडिया कुछ नया सीखने का भी एक साधन बन गया है। इस मीडिया के माध्यम से लोग कभी-कभी ऐसा भी कर जाते हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।
शख्स ने दिखाया स्टंट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स दूर से दौड़ते हुए आता हुआ नजर आ रहा है और उसके रास्ते में कई चारपाइयां खड़ी हुई है। उन चारपाइयों का इस्तेमाल कर यह ऐसा स्टंट करता है कि वहां मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। आप देखेंगे वह शख्स हर्डल की तरह लंबी छलांग मारता हुआ चारपाइयों को ऊपर से हवा में उड़ता हुआ पार कर जाता है। यह हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने शख्स की तारीफ की तो कई लोगों ने हैरानी भी जताई। इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे है।
इस हैरान कर देने वाले स्टंट को परफॉर्म करने के लिए जाहिर सी बात है कि उस शक्स ने लगातार अभ्यास किया होगा। बिना अभ्यास के ऐसा कर पाना संभव ही नहीं है यह वीडियो सब का खूब मनोरंजन कर रहा है और देखने वाले समझने वाले इस स्टैंड के पीछे की मेहनत और लगन को तो समझ ही गए होंगे। जिसे नजरअंदाज किया ही नहीं जा सकता है इस वीडियो को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। जिसे यूट्यूब पर शेयर किया गया है।