केरल के कन्नूर में बस में महिलाओं को कथित तौर पर परेशान करने के लिए युवक की पिटाई

Man thrashed for allegedly harassing women in bus in Kerala's Kannur

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है | ये वीडियो कभी डराने वाले होते हैं तो कभी हसाने वाले, पर इन दिनों वायरल हो रहा ये वीडियो थोड़ा अलग है | यह वीडियो महिलाओं से छेड़खानी से संबंधित है | महिलाओं के साथ छेड़छाड़ ऐसा अपराध है जिसे प्रमाणित करना बेहद मुश्किल है | अपराधी अक्सर महिलाओं पर हमले के सरल तरीक़े ढूंढ़ लेते हैं | हालांकि कई नारीवादी लेखकों ने इसे “छोटे बलात्कार” का नाम दिया है और सामान्यतः यह सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और सार्वजनिक वाहनों में घटित होता है। दुख की बात तो यह है कि हम भारतीय समाज में रहकर भी अपनी सभ्यता संस्कृति का मजाक बनाने में हम खुद ही दोषी होते हैं | ऐसा ही कुछ वायरल होते इस वीडियो में देखने को मिल रहा है |

लड़कियों से छेड़खानी करने पर लोगों ने की जमकर धुलाई :

यह घटना केरल के कन्नूर की है | जैसा कि वायरल होते इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़कियों से बस में छेड़खानी के लिए एक शख्स को वहां पर मौजूद लोग पीट रहे हैं |
कभी-कभी पलट कर जवाब देना जरूरी होता है तो कभी आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है इसीलिए अपने मनोबल को गिराए बगैर इन लड़कियों ने उस शख्स के खिलाफ आवाज उठाई | तब बस में मौजूद लोग उस शख्स को बस से नीचे उतार कर पीटना शुरू कर देते हैं | हालांकि मौके पर पुलिस वालों को बुलाया जाता है जो इस घटना को समझने के बाद वहां के माहौल को शांत करते है | इतना ही नहीं पुलिस वालों के सामने भी उस शख्स ने लड़कियों से बहस करना बंद नहीं किया |

सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से हो रहा वायरल :

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है | यूजर्स इस वीडियो को लाइक करने के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं | कुछ लोगों ने तो लड़कियों के इस कदम की काफी तारीफ की है | लड़कियों का छेड़खानी के खिलाफ इस तरह से आवाज उठाना काफी सराहनीय है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please turn off your ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock