हिन्दी में एक बहुत प्रचलित मुहावरा है- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद | इसका मतलब होता है – अज्ञानी व्यक्ति गुणवान वस्तु की कदर नहीं जानता | ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, क्या आप जानते हैं कि हकीकत में बंदर अदरक के स्वाद के बारे में जानता ही नहीं है | इसका सबूत आज हमें सोशल मीडिया में देखने को भी मिल गया और आपको भी अब यकीन हो जाएगा | कहा जाता है कि जब किसी अज्ञानी व्यक्ति को गुणवान वस्तु दे दी जाती है, तो वो वस्तु के गुण को नहीं समझ पाता और फेंक देता है | इसी तरह जब बंदर को अदरक दिया जाता है, तो वो उसके गुण को नहीं समझ पाता और फेंक देता है | ऐसा ही वीडियो में देखने को मिला | एक शख्स ने बंदर को अदरक दिया | बंदर ने चखा और उसे फेंक दिया | सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है |
बंदर ने चखा अदरक का स्वाद :
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरों के झंड के पास शख्स जाता है और उनको अदरक चखाने की कोशिश करता है | एक बंदर हाथ में अदरक लेता है और तोड़कर उसको चखता है | वो चखते ही तुरंत अदरक को फेंक देता है और अजीबोगरीब चेहरा बनाने लगता है | वैसे बंदर कई बार इंसानों की नकल करते देखे जा सकते हैं लेकिन कई बार वह इंसानों की नकल करने के चक्कर में मुसीबत में भी फंस जाते हैं और फिर उस काम को उन्हें छोड़ना ही पड़ता है | इसीलिए बंदरों ने अदरक का स्वाद चखकर ये भी साबित कर दिया कि यकीनन उन्हें अदरक के स्वाद का कोई अनुभव नहीं है |
वीडियो पर आ रहे फनी रिएक्शन :
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद😊 pic.twitter.com/QGOkqs525E
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 6, 2021
इस वीडियो के शेयर होने के बाद अब तक 24 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं | साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं | कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं |