सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है | यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहाँ कब क्या नजर के सामने आ जाए कहना मुश्किल होता है | हालांकि यहीं कभी-कभी ऐसी चीजें दिखाई देती हैं कि यकीन करना तक मुश्किल होता है | नागिन के जोड़े को देखना अपने देश में शुभ माना जाता है | जंगल में या घर के आसपास भी नाग और नागिन के जोड़े को देखने से लोगों में दहशत भले फैल जाती हो, लेकिन राह चलते अगर ऐसा दृश्य दिख जाए, तो लोगों के पांव अपने आप ठहर जाते हैं | खासकर जब नाग और नागिन एक-दूसरे के साथ आलिंगनबद्ध होकर प्रेमालाप करते नजर आएं, तो यह दृश्य बड़ा रोमांचक होता है |
अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो नाग-नागिन से जुड़ा है | मालूम होता है कि दोनों एक-दूसरे को प्रेम कर रहे हैं कि तभी तीसरा सांप भी वहां आ धमकता है | इसके बाद जो कुछ हुआ यकीन करना मुश्किल हो जाएगा |
प्रेम कर रहे थे नाग-नागिन :
View this post on Instagram
सामने आए वीडियो में नाग-नागिन एक-दूसरे को प्रेम करते नजर आते हैं | दोनों आपस में लिपटे हैं | इसमें कभी नाग अपना शरीर हवा में उठाता है तो कभी नागिन भी वैसा ही करती है | ये नजारा बड़ा मनमोहक लगता है कि तभी तीसरे सांप की एंट्री हो गई | वीडियो में इसके बाद जो कुछ हुआ सबसे ज्यादा देखने लायक है | दरअसल दोनों को प्रेम करता देख पहुंचा सांप भी दोनों से लिपटने की कोशिश करता है |
पिछले कुछ समय में हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है | वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो को नेटिज़न्स ने भी पसंद किया है।